1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shakira India Tour: 19 साल बाद शकीरा का इंडिया टूर, जानें तारीख से लेकर शहर तक की डिटेल

Shakira India Tour: 19 साल बाद शकीरा का इंडिया टूर, जानें तारीख से लेकर शहर तक की डिटेल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 21, 2026 10:24 am IST,  Updated : Feb 21, 2026 10:24 am IST

ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा 19 साल बाद भारत में अपने फैंस के सामने लाइव परफॉर्म करती नजर आएंगी। भारत के कई शहरों में शकीरा के कॉन्सर्ट होंगे, जिसे लेकर पॉप आइकॉन के फैंस के बीच खुशी की लहर है।

shakira- India TV Hindi
शकीरा। Image Source : INSTAGRAM/@DISTRICTUPDATES

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा के दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं। भारत में भी शकीरा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनके गानों, उनकी आवाज और डांस मूव्ज के दीवाने हैं। उनकी खूबसूरती और एनर्जी भी कमाल की है । अगर आप भी पॉप आइकॉन के फैन हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। शकीरा बहुत जल्द भारत में लाइव कॉन्सर्ट करने वाली हैं। भारत में कुछ प्रमुख शहरों में शकीरा के कॉन्सर्ट होने वाले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि पॉप आइकॉन किन-किन शहरों में और किस तारीख को परफॉर्म करने वाली हैं।

भारत में शकीरा का कमबैक

भारत में शकीरा 19 साल बाद वापसी कर रही हैं। उनके शोज की बात करें तो 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में और 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनका लाइव कॉन्सर्ट होगा। इसके अलावा बेंगलुरु में भी उनका कॉन्सर्ट होगा। इस खबर से शकीरा के भारतीय फैंस बेहद खुश हैं। शकीरा के कॉन्सर्ट को लेकर यह जानकारी फीडिंग इंडिया और डिस्ट्रिक्ट बाय जौमैटो के जरिए साझा की गई है। फीडिंग इंडिया एक नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जो भूख और कुपोषण जैसे मुद्दों पर काम करती है।

टिकट की बिक्री की जानकारी का इंतजार

डिस्ट्रिक्ट ऐप ने इंस्टाग्राम पर शकीरा के टूर की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'शकीरा शकीरा। द वॉइस, द मूव्ज.... और वो गाने जिन्होंने पीढ़ियों को परिभाषित किया। भारत, शकीरा को लाइव देखने के लिए तैयार हो जाओ।' जैसे ही डिस्ट्रिक्ट की ओर से ये पोस्ट साझा किया गया, यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी। कई ने टिकटों को लेकर सवाल किया तो कई ने डेट्स को लेकर।

2007 में हुआ था शकीरा का कॉन्सर्ट

बता दें, इससे पहले शकीरा ने 2007 में भारत में परफॉर्म किया था और अब 19 साल बाद वह एक बार फिर फैंस के बीच जलवा बिखेरने को तैयार हैं। कॉन्सर्ट की आधिकारिक तारीखों और शेड्यूल की घोषणा के साथ ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। वहीं फैंस उनके हिट गानों को सुनने और डांस मूव्ज को लाइव देखने के लिए बेताब हैं। शकीरा अपने "हिप्स डोंट लाइ", "व्हेनएवर, वेयरएवर" और "वाका वाका" जैसे हिट नंबर्स को लेकर मशहूर हैं।

ये भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट हैं सरगुन मेहता, शादी के 12 साल बाद रवि दुबे के घर में गूंजेगी किलकारी?

प्रियंका चोपड़ा ने उतारा अपना मंगलसूत्र, अब निक जोनास पहनकर घूमते हैं, नए वीडियो में किया फ्लॉन्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन