ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा 19 साल बाद भारत में अपने फैंस के सामने लाइव परफॉर्म करती नजर आएंगी। भारत के कई शहरों में शकीरा के कॉन्सर्ट होंगे, जिसे लेकर पॉप आइकॉन के फैंस के बीच खुशी की लहर है।
70 के दशक की कल्ट हॉरर फिल्मों की एक्ट्रेस रहीं Camilla Carr का निधन हो गया है। अपने बेबाक और डरावने किरदारों के लिए मशहूर अभिनेत्री लंबे समय से अल्जाइमर से जूझ रही थीं और हाल ही में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
हाल ही में आई एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म, जिस पर मेकर्स ने 687 करोड़ रुपये बहा दिए और इसका प्रमोशन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक ने किया। लेकिन, इस मेगा बजट डॉक्यूमेंट्री का हाल इसी से समझा जा सकता है कि लंदन प्रीमियर में इसका सिर्फ एक ही टिकट बिक सका।
एमी अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस और कॉमेडियन कैथरीन ओहारा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कैथरीन 'होम अलोन' और 'शिट्स क्रीक' जैसी फिल्मों और सीरीज के लिए मशहूर हैं।
25 साल की इमानी को उनके घर पर खून से लथपथ हालत में पाया गया। उनके शरीर पर चाकू के घाव के निशान थे। अभिनेत्री की हत्या के आरोप में उनके 10 साल बड़े बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है।
फेमस चाइल्ड एक्टर टायलर चेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें न सिर्फ उन्हें पहचानना मुश्किल है, बल्कि उनकी हालत ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। ये वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है।
इस फिल्म एडिटर की कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है। जंगल सफारी के दौरान ये फिल्म एडिटर एक भूखे शेर का निवाला बन गई और इसके सामने बैठे गाइड ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी, जो खुद भी इस घटना को देखने के बाद अपने होश गंवा बैठा।
यूं तो सीरियल किलर्स पर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन 'किलर क्लाउन' के नाम से मशहूर सीरियल किलर के किरदार से प्रेरित इस हॉरर फिल्म का हर सीन इतना डरावना है कि इसे अकेले देखने में अब भी लोगों के पसीने छूट जाते हैं।
Robert Redford Passes Away: दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता और सनडांस फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक रॉबर्ट रेडफोर्ड अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
77वें एमी अवॉर्ड्स में 'द स्टूडियो' ने 13 ट्रॉफी जीती तो वहीं, 15 साल के ओवेन कूपर ने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'एडोलसेंस' के लिए सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीतकर सबसे युवा विजेता बनने का रिकॉर्ड बनाया।
आने वाले कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 से लेकर धुरंधर जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, लेकिन इस बीच एक नई फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। इस फिल्म का ट्रेलर जारी होते ही दिसंबर में रिलीज होने जा रही बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक बड़ी चुनौती साफ नजर आने लगी है।
1 अगस्त को बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई नई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 2025 के आठवें महीने में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार क्लैश देखने को मिलेंगे, जिसमें 'ब्लैकमेल' और 'सन ऑफ सरदार 2' भी शामिल है।
हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने भारत में 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन के बीच ये फिल्म 100 करोड़ रुपये कूट ले गई।
हफ्ते की शुरुआत होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अपनी नई रिलीज की तैयारी में लग गए हैं। एक्शन से भरपूर फिल्मों से लेकर इमोशनल ड्रामा तक, सब कुछ एक साथ देखने को मिलने वाला है। इस वीक आपकी पसंदीदा स्ट्रीमिंग सर्विस पर आने वाली कुछ फिल्मों की सूची यहां दी गई है।
यह दुनिया की सबसे बड़ी वो फ्लॉप फिल्म है जो 511 करोड़ रुपये कमाने के बावजूद भी एक डिजास्टर साबित हुई थी। सिर्फ मेकर्स की एक गलती के कारण यह फिल्म विवादों में घिर गई, जिस वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।
टॉम क्रूज को आखिरकार मानद ऑस्कर मिल रहा है। हॉलीवुड सुपरस्टार के साथ डॉली पार्टन, डेबी एलेन और व्यान थॉमस को भी मानद ऑस्कर से सम्मानित किया जाएगा। इन सभी कलाकारों को गवर्नर्स अवॉर्ड्स 2025 में सम्मानित किया जाएगा।
81 साल का सुपरस्टार एक्टर दो साल पहले बेटी का पिता बना, जब उसके घर किलकारी गूंजी तो उसने इसे छिपाने की कोशिश की, लेकिन अब वो अपनी बेटी की परवरिश में डूबा हुआ है और इसके बारे में बात भी की है।
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने अपनी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' में कई हैरतअंगेज स्टंट किए हैं और खूब तारीफें बटोरी हैं। अब टॉम के नाम एक और खास उपलब्धि जुड़ गई है।
सोशल मीडिया पर आए दिन हमें कुछ ना कुछ हैरान कर देने वाला पोस्ट देखने को मिलता है। हाल में ही एक ऐसा पोस्ट देखने को मिला जिसमें ये दावा किया गया है कि एक हिरोइन के नहाए हुए पानी से साबुन बनाया गया है और वह जल्द ही मार्केट में बिकने को तैयार है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अब दुनिया भर की फिल्म इंडस्ट्री को झटका दिया है। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिका से बाहर बनने वाली फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री तेजी से खत्म हो रही है। ये दूसरे देशों द्वारा किया गया संगठित प्रयास है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़