1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 25 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस का मर्डर, 10 साल बड़े बॉयफ्रेंड ने चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

25 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस का मर्डर, 10 साल बड़े बॉयफ्रेंड ने चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 28, 2025 08:01 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 08:01 pm IST

25 साल की इमानी को उनके घर पर खून से लथपथ हालत में पाया गया। उनके शरीर पर चाकू के घाव के निशान थे। अभिनेत्री की हत्या के आरोप में उनके 10 साल बड़े बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है।

imani dia smith- India TV Hindi
एक्ट्रेस की चाकू घोंपकर हत्या Image Source : INSTAGRAM/@THE_YVESDROPPER

फेमस एक्ट्रेस इमानी डिया स्मिथ अब इस दुनिया में नहीं रहीं। डिज्नी के ब्रॉडवे शो 'लायन किंग' में छोटी नाला के किरदार से बतौर बाल कलाकार सुर्खियां बटोरने वालीं इमानी की 21 दिसंबर को चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव उनके न्यू जर्सी के एडिसन स्थित घर पर खून से लथपथ पाया गया है। अभिनेत्री की हत्या के आरोप में उनके बॉयफ्रेंड जॉर्डन डी. जैक्सन स्मॉल को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगा है। इस खबर ने इमानी के फैंस को हैरत में डाल दिया है।

अपने ही घर में मृत पाई गईं इमानी

21 दिसंबर को इमानी का शव उनके न्यू जर्सी स्थित घर में पाया गया। उनके शरीर पर चाकू के घाव पाए गए, जिसकी सूचना 911 इमरजेंसी कॉल से मिली थी। न्यू जर्सी के काउंटी ऑफिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में इमानी की हत्या की सूचना देते हुए कहा गया- '21 दिसंबर को सुबह 9.18 बजे, अधिकारियों को एक कॉल आया, जिसमें चाकूबाजी की सूचना दी गई। जब पुलिस ग्रोव एवेन्यू स्थित इमानी के घर पहुंची तो उन्हें चाकू के घावों के साथ पाया गया। उन्हें रॉबर्ट वुड जॉनसन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल लगाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।'

हत्या के आरोप में इमानी का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

अधिकारियों के अनुसार, क्योंकि इमानी और जॉर्डन एक दूसरे को पहले से जानते थे, इसे आक्समिक घटना नहीं माना जा सकता। इमानी के परिवार में उनका एक बेटा, माता-पिता और भाई-बहन हैं। इमानी की आंटी किरा हेल्पर ने इस घटना की सूचना देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'इमानी की पूरी जिंदगी उसके सामने थी। वह एक जीवंत, स्नेही और बेहद प्रतिभाशाली इंसान थीं। एक बहुमुखी कलाकार के रूप में, उन्होंने विशेष रूप से डिज्नी के ब्रॉडवे शो 'लायन किंग' में छोटी नाला की भूमिका निभाई थी - एक ऐसा अनुभव जो उस खुशी, रचनात्मकता और प्रकाश को दर्शाता है जो उन्होंने दुनिया में फैलाया था।'

परिवार ने बनाया फंडरेजर पेज

इमानी की हत्या के बाद GoFundMe पर एक फंडरेजर पेज बनाया, जिस पर 25 दिसंबर तक 50,000 डॉलर से ज्यादा की राशि जमा हो चुकी थी। इस राशि का इस्तेमाल स्मिथ के परिवार की देखभाल, कार्यवाही से जुड़े कानूनी खर्चों के लिए किया जाएगा। इमानी की मां हॉलीवुड फिल्मों में हेयरड्रेसर हैं।

ये भी पढ़ेंः चढ़ी आंखें और... कार में बैठीं नीसा देवगन का हाल देख चौंके फैंस, बोले - 'लगता है बड़ा मैटर है'

भारती के नन्हे राजकुमार का हुआ ग्रैंड वेलकम, दादी-नानी ने उतारी आरती, गोला ने निभाया बड़े भाई का फर्ज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन