1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्कॉट बोलैंड ने गेंद से बरपाया कहर, 5 विकेट हॉल लेने वाले बने दूसरे सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज

स्कॉट बोलैंड ने गेंद से बरपाया कहर, 5 विकेट हॉल लेने वाले बने दूसरे सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 20, 2026 05:35 pm IST,  Updated : Oct 20, 2026 05:35 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट लेकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 37 साल 190 दिन के बोलैंड टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं।

Scott Boland- India TV Hindi
स्कॉट बोलैंड Image Source : AP

ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रिकेट जगत में एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी है। सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बोलैंड ने अपनी बेहतरीन लाइन-लेंथ से अफ्रीकी टीम की बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उन्होंने मैच की पहली पारी में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट अपने नाम किए।

स्कॉट बोलैंड ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि

ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने मैच की पहली पारी में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से अफ्रीकी टीम के 5 बल्लेबाजों को आउट किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही 37 साल और 190 दिन के बोलैंड टेस्ट क्रिकेट में पारी में 5 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ फ्रैंक लावर का नाम है, उन्होंने साल 1909 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 39 साल 231 दिन की उम्र में 8 विकेट लिए थे।

गिलेस्पी के बाद इस मैदान पर फाइव-विकेट हॉल लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने बोलैंड

स्कॉट बोलैंड ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गकेबरहा के मैदान पर शानदार गेंदबाजी करते हुए एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पारी में 5 विकेट लेने के साथ ही वह साल 1997 में जैसन गिलेस्पी (5/54) के बाद इस मैदान पर फाइव-विकेट हॉल लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। बोलैंड ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के टॉप-3 बल्लेबाजों को अकेले पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

बोलैंड और स्टार्क ने गेंद से बरपाया कहर

मैच की बात करें तो बोलैंड की इस धारदार गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज काफी संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने अपने 24 ओवरों के स्पेल में बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 62 रन देकर 5 अहम विकेट झटके। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और मैदान पर पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा है। उनके साथ-साथ मिचेल स्टार्क ने भी इस मैच में अभी तक जबरदस्त गेंदबाजी की है।

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु के स्पिनर की रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक, 10 विकेट लेकर टीम को दिलाई बड़ी जीत

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 450 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।