ओटीटी पर होगा हॉलीवुड फिल्मों का धमाका, एक्शन-थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज
ओटीटी पर होगा हॉलीवुड फिल्मों का धमाका, एक्शन-थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज
हफ्ते की शुरुआत होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अपनी नई रिलीज की तैयारी में लग गए हैं। एक्शन से भरपूर फिल्मों से लेकर इमोशनल ड्रामा तक, सब कुछ एक साथ देखने को मिलने वाला है। इस वीक आपकी पसंदीदा स्ट्रीमिंग सर्विस पर आने वाली कुछ फिल्मों की सूची यहां दी गई है।
Published : Jul 19, 2025 11:19 am IST, Updated : Jul 19, 2025 11:21 am IST
1/7Image Source : Instagram/Neil Gaiman
हफ्ते की शुरुआत होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अपनी नई रिलीज की तैयारी में लग गए हैं। एक्शन से भरपूर फिल्मों से लेकर इमोशनल ड्रामा तक, सब कुछ एक साथ देखने को मिलने वाला है। इस वीक आपकी पसंदीदा स्ट्रीमिंग सर्विस पर आने वाली कुछ फिल्मों की सूची यहां दी गई है जो 21 जुलाई से 25 जुलाई तक आपको खूब एंटरटेन कर सकती है।
2/7Image Source : Instagram/Neil Gaiman
नील गैमन के लोकप्रिय ग्राफिक उपन्यास पर आधारित,'द सैंडमैन' का दूसरा सीजन पहले सीजन के अंत के ठीक बाद शुरू होता है। 'द सैंडमैन सीजन 2,' वॉल्यूम - 2 में मॉर्फियस अपने दुश्मनों से बचाने की कोशिश करता दिखाई देने वाला है। इस सीजन में ऑफ मिस्ट्स है जो नर्क की दुनिया में जाती है और अंत में उसे वहां लूसिफर मॉर्निंगस्टार का सामना करना पड़ता है। दूसरा वॉल्यूम 24 जुलाई 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
3/7Image Source : Instagram/adam sandler
'हैप्पी गिलमोर 2', 1996 की स्पोर्ट्स कॉमेडी 'हैप्पी गिलमोर' का मोस्ट अवेटेड सीक्वल है, जिसमें एडम सैंडलर एक हॉकी लवर गोल्फर की भूमिका में हैं, जो गोल्फ की दुनिया को पूरी तरह बदल देता है।
4/7Image Source : Instagram/adam sandler
हैप्पी गिलमोर के दूसरे सीजन में देखने को मिलेगा कि अपनी पहली टूर चैंपियनशिप जीतने के 29 साल बाद, गोल्फर हैप्पी गिलमोर अपनी बेटी वियना के लिए बैले स्कूल में खेलने के लिए तैयार होता है। वह इस खेल से वापसी कर तहलका मचा देगा। यह सीक्वल 25 जुलाई 2025 को नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध होगा।
5/7Image Source : Instagram/Nicole Newnham
शाइनी हैप्पी पीपल सीजन 2 में ऑस्कर-नामांकित क्रिप कैंप डॉक्यूमेंट्री निर्माता निकोल न्यून्हम और एमी विजेता कोरी शेफर्ड स्टर्न इस बात की जांच करेंगी कि टीन मेनिया क्या कर रही हैं। ये मोस्ट अवेटेड और दिलचस्प सीरीज 23 जुलाई 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी।
6/7Image Source : Instagram/Nicole Newnham
शाइनी हैप्पी पीपल सीजन 2 में ऑस्कर-नामांकित क्रिप कैंप डॉक्यूमेंट्री निर्माता निकोल न्यून्हम और एमी विजेता कोरी शेफर्ड स्टर्न इस बात की जांच करेंगी कि टीन मेनिया क्या कर रही हैं। ये मोस्ट अवेटेड और दिलचस्प सीरीज 23 जुलाई 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी।
7/7Image Source : Instagram/Judy Sheindlin
न्यायाधीश जूडी शिन्डलिन और उनकी बेहतरीन लीगल टीम उन जाने-माने मामलों के मुकदमों को फिर से दोहराती है जहां कानून को फिर से सबसे ज्यादा महत्व दिया है। इसमें अमेरिकी न्याय व्यवस्था को दिखाया गया है। सच्ची घटना पर आधारित इस कोर्ट ड्रामा में खूब सारा नाटक देखने को मिलने वाला है। सीजन 1 में एक दोषी को हत्या करने के मामले में मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 'जस्टिस ऑन ट्रायल' 21 जुलाई 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने के लिए उपलब्ध होगा।