Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूखे शेर का निवाला बनी थी फिल्म एडिटर, कार की खिड़की में मुंह डालकर दबोच लिया कंधा, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

भूखे शेर का निवाला बनी थी फिल्म एडिटर, कार की खिड़की में मुंह डालकर दबोच लिया कंधा, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

इस फिल्म एडिटर की कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है। जंगल सफारी के दौरान ये फिल्म एडिटर एक भूखे शेर का निवाला बन गई और इसके सामने बैठे गाइड ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी, जो खुद भी इस घटना को देखने के बाद अपने होश गंवा बैठा।

Written By: Priya Shukla
Published : Nov 16, 2025 11:47 am IST, Updated : Nov 16, 2025 11:47 am IST
katherine chappel- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JCTAPIERO कैथरीन चैपल

पॉपुलर टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स', 'कैप्टन अमेरिका' और 'डायवर्जेंट' सहित कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में विजुअल इफेक्ट्स एडिटिंग करने वाली कैथरीन चैपल ने 10 साल पहले एक दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवा दी थी। कैथरीन ने 1 जून 2015 को साउथ अफ्रीका की एक जंगल सफारी के दौरान अपनी जान गंवा दी थी। जब उनके मौत की पूरी दास्तां सामने आई तो जिसने भी सुनी हैरान रह गया। कैथरीन, जोहान्सबर्ग के पास एक वाइल्डलाइफ पार्क में खुले वाहन से गुजर रही थीं, तभी एक भूखी शेरनी ने उन पर हमला कर दिया और इसके बाद जो हुआ वह बेहद भयावह था।

कैथरीन पर शेरनी ने किया था हमला

कैथरीन एक टूर गाइड और अन्य साथियों के साथ एडवेंचर के लिए जंगल सफारी में पहुंचीं, जहां कैथरीन ने भी बाकि के लोगों की तरह शेर की तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया। जैसे ही उन्होंने तस्वीरें क्लिक करना शुरू किया, जमीन पर लेटे एक शेर ने उन पर झपट्टा मार दिया। इससे पहले कि कैथरीन को कुछ समझ आता, शेर अपने पंजों के बल खड़ा हो गया और खिड़की में मुंह डालकर कैथरीन का कंधा दबोच लिया। इसके बाद उसने कैथरीन के शव को भी क्षत-विक्षत कर दिया और इस पूरी घटना की जानकारी उनके साथ मौजूद आई विटनेस ने दी थी।

गाइड ने की थी कैथरीन को बचाने की कोशिश

कैथरीन के साथ मौजूद टूर गाइड ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। घटना के वक्त कैथरीन के साथ मौजूद एक आई विटनेस बेन गोवेंडर ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में बताया था कि जब शेर ने कैथरीन पर हमला किया, गाइड ने पैसेंजर सीट पर कूदकर कैथरीन को बचाने की कोशिश की। उसने शेरनी को मुक्के मारे, उसने कैथरीन को बचाने के लिए बहादुरी दिखाई, लेकिन उन्हें बचाने में सफल नहीं हो पाया।

शेर के हमले में फट गया था कैथरीन का मुंह

बेन ने इस घटना को याद करते हुए कहा था कि ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव था, जिसे वह कभी अपने दिल-दिमाग से नहीं निकाल पाएंगे। उन्होंने कहा था- 'पहले हमले के बाद, शेरनी ने अपना मुंह और पंजा कार से पीछे कर लिए और कुछ ही पलों में अपने शिकार पर फिर जोरदार हमला किया। इस हमले में कैथरीन का चेहरा फट गया था। उसके सीने का दाहिना हिस्सा भी गायब था। उसे बचाने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता था। शेर ने हमले में उनका आधा कंधा अपने मुंह में ले लिया और कैथरीन को बचाने के लिए आगे बढ़े गाइड को ये सब देखकर हार्ट अटैक आ गया।'

कैथरीन के परिवार ने लिखा था भावुक पोस्ट

कैथरीन को मिली इस दर्दनाक मौत के बाद उनके परिवार ने भी एक पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर किया था। परिवार ने फेसबुक पर लिखे इमोशनल पोस्ट में लिखा- 'कैट एक दयालु, साहसी और उत्साही लड़की थी। उसकी एनर्जी सिर्फ महाद्वीपों या महासागरों तक सीमित नहीं थी। लोग उसे प्यार करते थे और वो भी अपना प्यार उन लोगों से शेयर करती थी, जिनसे वह मिलती थी। उससे मिलने वाला कोई शख्स उसे कभी नहीं भूल सकता था। उसकी समस्या ये थी कि वो सिर्फ 5 फुट 4 इंच और 90 पाउंड की थी, लेकिन उसे अंदर से लगता था कि वो 6 फुट 4 इंट और 250 पाउंड की पुरुष है।'

ये भी पढ़ेंः माधुरी-श्रीदेवी को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस, शोहरत और स्टारडम को ठेंगा दिखाकर छोड़ी इंडस्ट्री, स्टार से बनीं कोच

देसी गर्ल से राजकुमारी बनीं प्रियंका चोपड़ा, इवेंट में 'मंदाकिनी' का रूप धरकर पहुंचीं, फैंस बोले- अप्सरा आली...

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement