1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी-श्रीदेवी को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस, शोहरत और स्टारडम को ठेंगा दिखाकर छोड़ी इंडस्ट्री, स्टार से बनीं कोच

माधुरी-श्रीदेवी को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस, शोहरत और स्टारडम को ठेंगा दिखाकर छोड़ी इंडस्ट्री, स्टार से बनीं कोच

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 16, 2025 10:54 am IST,  Updated : Nov 16, 2025 10:54 am IST

17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद इस बच्ची ने फिल्मों में कदम रखा और उस दौर की टॉप अभिनेत्रियों श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित तक को स्टारडम के मामले में टक्कर दी।

meenakshi seshadri- India TV Hindi
मीनाक्षी शेषाद्रि Image Source : INSTAGRAM/@IAMMEENAKSHISESHADRI

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां मौके मिलना तो मुश्किल है ही साथ ही साथ अपने स्टारडम को बरकरार रखना भी बेहद मुश्किल है। जाने कितने ही ऐसे कलाकार आए, जो पहली फिल्म से तो हर तरफ छा गए और फिर मिली असफलताओं के चलते दर्शकों की नजरों से ओझल हो गए। लेकिन, 1983 में एक फ्लॉप फिल्म से डेब्यू करने वाली इस बच्ची ने अपने स्टारडम के पीक पर होते हुए अचानक अभिनय को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं मीनाक्षी शेषाद्रि की, जिनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही तो दूसरी फिल्म 'हीरो' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।

दामिनी ने करियर को बुलंदियों पर पहुंचाया

मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने 1983 में 'पेंटर बाबू' से डेब्यू किया, लेकिन ये फिल्म व्यवसायिक तौर पर सफल नहीं रही। इसके बाद मीनाक्षी 'हीरो' में नजर आईं, जो ब्लॉकबस्टर हुई और इसी के साथ मीनाक्षी का करियर भी चल निकला। वहीं 1993 में रिलीज हुई 'दामिनी' ने स्टारडम के उस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया, जहां लोकप्रियता के मामले में वह माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियों को टक्कर देती दिखीं। लेकिन, इस फिल्म की सफलता के बाद ही उन्होंने एक चौंकाने वाला फैसला लिया और अपने फिल्मी करियर को सफलता के चरम पर होते हुए भी अलविदा कह दिया।

मीनाक्षी शेषाद्रि का असली नाम

मीनाक्षी शेषाद्रि का असली नाम शशिकला शेषाद्रि है और उनका जन्म 16 नवंबर 1963 को सिंदरी, बिहार (वर्तमान में झारखंड) में हुआ था। मीनाक्षी ने बचपन से ही शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। मीनाक्षी भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथक और ओडिसी शास्त्रीय नृत्य में माहिर हैं। वहीं 1981 में मिस इंडिया का खिताब जीतकर वह एकाएक राष्ट्रीय मंच पर आ गईं और इसी के साथ सुभाष घई की नजर भी उन पर पड़ी, जिन्होंने उन्हें देखते ही अपनी फिल्म में कास्ट करने का मन बना लिया। यूं तो मीनाक्षी ने पेंटर बाबू से अपना करियर शुरू किया, लेकिन इसके बाद वह सुभाष घई की 'हीरो' में नजर आईं, जिसने उनकी किस्मत और करियर के ताले खोल दिए।

meenakshi seshadri
Image Source : INSTAGRAM/@IAMMEENAKSHISESHADRIमीनाक्षी शेषाद्रि

इन बड़े स्टार्स के साथ किया काम

मीनाक्षी शेषाद्रि की बड़े पर्दे पर जैकी श्रॉफ के साथ जोड़ी खूब पसंद की गई। हीरो की सफलता के बाद मीनाक्षी ने कई बड़े स्टार्स और फिल्ममेकर्स के साथ काम किया। उन्होंने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, सनी देओल और अनिल कपूर जैसे स्टार्स के साथ काम किया और अपनी मासूमियत और नृत्य कला से लाखों दिलों पर राज किया। एक समय था जब मीनाक्षी शेषाद्रि अपने करियर के उस मुकाम पर थीं, जहां वह उस दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों श्रीदेवी और मीनाक्षी शेषाद्रि को भी टक्कर देती दिखीं, लेकिन तभी उन्होंने शादी करके फिल्मों और अभिनय से दूरी बना ली।

शादी के बाद विदेश में हुईं शिफ्ट

मीनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह हमेशा से निजी और शांत जिंदगी पसंद करती थीं, शोहरत, स्टारडम और चमक-दमक से दूर। इसीलिए उन्होंने शादी के बाद न्यूयॉर्क में शिफ्ट होने का फैसला लिया और भारतीय सिनेमा को अलविदा कहकर विदेश चली गईं। फिलहाल मीनाक्षी अमेरिका के टेक्सास में रहती हैं और वहां अपनी डांस एकेडमी चलाती हैं, जिसका नाम 'चार्म्स डांस एकेडमी' है। मीनाक्षी अब एक स्टार से कोच बन चुकी हैं, जो विदेश में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रही हैं और ये धरोहर नई पीढ़ी को सौंप रही हैं।

ये भी पढ़ेंः देसी गर्ल से राजकुमारी बनीं प्रियंका चोपड़ा, इवेंट में 'मंदाकिनी' का रूप धरकर पहुंचीं, फैंस बोले- अप्सरा आली...

'मुन्नी को इनसे दूर रखो...' फोटो के लिए नंदमुरी बालकृष्ण ने पकड़ा हर्षाली का हाथ, फैंस ने सिकोड़ी भौंहें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन