1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देसी गर्ल से राजकुमारी बनीं प्रियंका चोपड़ा, इवेंट में 'मंदाकिनी' का रूप धरकर पहुंचीं, फैंस बोले- अप्सरा आली...

देसी गर्ल से राजकुमारी बनीं प्रियंका चोपड़ा, इवेंट में 'मंदाकिनी' का रूप धरकर पहुंचीं, फैंस बोले- अप्सरा आली...

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 16, 2025 07:17 am IST,  Updated : Nov 16, 2025 07:17 am IST

15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म के टाइटल, महेश बाबू के फर्स्ट लुक और फिल्म की कहानी की पहली झलक के लिए इवेंट रखा गया, जिसमें प्रियंका ने अपने लुक से सबको चौंका दिया।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा। Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

प्रियंका चोपड़ा जहां भी जाती हैं, चर्चा का विषय बन जाती हैं। इन दिनों अभिनेत्री महेश बाबू स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिससे पिछले दिनों ही उनका फर्स्ट लुक सामने आया था। हाल ही में हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में ग्लोबट्रॉटर इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें प्रियंका ने अपनी एंट्री से सबको हैरान कर दिया। प्रियंका अपने को-स्टार्स महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ इवेंट में शामिल हुईं और इस दौरान उन्होंने एक खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था, जिसमें उन्हें देखकर फैंस भी उनके कायल हो गए।

ट्रेडिशनल लुक में छाईं प्रियंका चोपड़ा

हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित इस ग्रैंड इवेंट में राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल, महेश बाबू के फर्स्ट लुक से पर्दा उठाया गया। फिल्म का टाइटल 'वाराणसी' है, जिसका ऐलान इस ग्रैंड इवेंट में किया गया। इस इवेंट में देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा किसी राजकुमारी सी सज-धजकर पहुंची थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका ने इवेंट के लिए एक व्हाइट साड़ी चुनी थी, अपने लुक को उन्होंने मैचिंग नेकलेस, मांगटीका, ब्रेसलेट और साड़ी के ऊपर वेस्ट बेल्ट के साथ पूरा किया था, जिसने उनके लुक को और निखारा।

राजामौली की फिल्म में प्रियंका का किरदार

पिछले दिनों ही 'वाराणसी' से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक आया था, जिसके साथ ही उनके किरदार के बारे में भी बताया गया। अभिनेत्री इस फिल्म में 'मंदाकिनी' का किरदार निभाएंगी। दूसरी तरफ इवेंट में पहुंचीं प्रियंका ने नमस्ते कहकर सभी का अभिवादन किया और फिर अपने फैंस का भी अभिवादन किया। वहीं इवेंट में पहुंचीं प्रियंका का ये लुक अब हर तरफ चर्चा में है। कई यूजर कमेंट करते हुए अभनेत्री के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

प्रियंका के लुक पर यूजर्स का रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा के इस शानदार लुक की वाहवाही करते नहीं थक रहे। एक फैन ने कमेंट किया, "ये तो राजकुमारी जैस्मीन हैं।" जबकि दूसरे ने लिखा, "अप्सरा आली... बिलकुल किसी अप्सरा की तरह लग रही हैं।" तीसरे कमेंट में लिखा था, "इस लुक में वह सबसे खूबसूरत लग रही हैं।" जबकि एक और ने कमेंट किया, "उन्हें देखकर मेरा मुंह खुला का खुला रह गया।"

महेश बाबू का फर्स्ट लुक आउट

इस इवेंट के दौरान मेकर्स ने महेश बाबू के लुक से भी पर्दा उठाया। राजामौली ने बताया कि इस फिल्म का ऑफिशियल टाइटल 'वाराणसी' है और इसी के साथ एक विशाल स्क्रीन के जरिए महेश बाबू का फर्स्ट लुक भी दिखाया गया। दमदार फर्स्ट लुक में महेश बाबू खून से लथपथ, हाथ में त्रिशूल पकड़े बैल की सवारी करते हुए नजर आए, जिसने उनके फैंस को खुश कर दिया।

ये भी पढ़ेंः 'वो बार-बार पानी मांगती रही...' मरती हुई मां को पानी तक नहीं दे पाया था एक्टर, आज भी कांटे सी चुभती है वो रात

2 महीने से बकाया है करिश्मा की बेटी समायरा की फीस, सुनकर जज ने लगाई फटकार- 'कोर्ट में मेलोड्रामा नहीं चाहिए'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन