1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मुन्नी को इनसे दूर रखो...' फोटो के लिए नंदमुरी बालकृष्ण ने पकड़ा हर्षाली का हाथ, फैंस ने सिकोड़ी भौंहें

'मुन्नी को इनसे दूर रखो...' फोटो के लिए नंदमुरी बालकृष्ण ने पकड़ा हर्षाली का हाथ, फैंस ने सिकोड़ी भौंहें

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 16, 2025 08:40 am IST,  Updated : Nov 16, 2025 08:40 am IST

हर्षाली मल्होत्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण के साथ स्टेज पर नजर आ रही हैं। इस दौरान नंदमुरी बालकृष्ण कुछ ऐसा करते हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है।

harshali malhotra- India TV Hindi
नंदमुरी बालकृष्ण के साथ हर्षाली मल्होत्रा। Image Source : INSTAGRAM/@INSTANTBOLLYWOOD

'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा 10 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने कमबैक का ऑफिशियल ऐलान किया था। हर्षाली, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ 'अखंडा 2' में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'थांडवम' लॉन्च किया गया। एक इवेंट में इस गाने को लॉन्च किया गया और इस दौरान अखंडा 2 की पूरी टीम साथ नजर आई। हर्षाली मल्होत्रा और नंदमुरी बालकृष्ण भी इस सॉन्ग लॉन्च इवेंट का हिस्सा बने। इस दौरान नंदमुरी बालकृष्ण ने हर्षाली के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे लेकर अब वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

नंदमुरी बालकृष्ण की हरकत पर भड़के यूजर

इवेंट के दौरान हर्षाली मल्होत्रा, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ स्टेज पर नजर आईं। इसी दौरान, फोटोज खिंचवाने के लिए नंदमुरी, हर्षाली का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ खींचते हैं। इससे हर्षाली कुछ असहज नजर आती हैं। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में भी नंदमुरी उन्हें अपनी ओर आने को कहते हैं और हर्षाली के चेहरे पर वही असहजता वाले हाव-भाव होते हैं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिस पर यूजर प्रतिक्रिया देते हुई नंदमुरी की इस हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं। यूजर्स एक्टर के इस बर्ताव पर नाराजगी जाहिर करते हुए हर्षाली को उनसे दूर रखने की बात कह रहे हैं।

नंदमुरी बालकृष्ण का व्यवहार यूजर्स को नहीं आया रास

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'प्लीज... इस बच्ची को इस आदमी से दूर ही रखो।' एक अन्य ने लिखा- 'हर्षाली के चेहरे पर तो मुस्कान है, लेकिन आंखों में असहजता और डर साफ नजर आ रहा है।' एक और लिखता है- 'उसे ऐसे खींच रहे हैं, जैसे कोई फर्नीचर हो।' ऐसे ही कई अन्य कमेंट्स वीडियो के कमेंट सेक्शन में देखने को मिले, जिससे एक बात तो जाहिर है कि हर्षाली के फैंस और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स को नंदमुरी का ये बर्ताव बिलकुल पसंद नहीं आया।

हर्षाली 10 साल बाद कर रही हैं कमबैक

बता दें, हाल ही में हर्षाली मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने कमबैक का ऐलान किया था। सुपरस्टार सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी। इस फिल्म में उन्होंने एक पाकिस्तानी बच्ची का किरदार निभाया था, जिसकी मां उसे भारत लेकर आती है और वह यहीं गुम हो जाती है। इस फिल्म के बाद से हर्षाली ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहीं। अब जब हर्षाली कमबैक कर रही हैं तो उनके फैंस इस न्यूज से बेहद खुश हैं। कई ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक को लेकर खुशी जाहिर की। बता दें, ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक तेलुगु फिल्म है, जिसे हिंदी सहित अन्य भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः देसी गर्ल से राजकुमारी बनीं प्रियंका चोपड़ा, इवेंट में 'मंदाकिनी' का रूप धरकर पहुंचीं, फैंस बोले- अप्सरा आली...

इस हीरोइन के दीवाने हैं धर्मेंद्र, 40 बार देख चुके हैं इनकी फिल्म, इन्ही को देख फिल्मों में बनाया था करियर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन