1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कहां गुम हो गए 'रामायण' के अंगद? खोई शोहरत, लाइमलाइट से हुए दूर, गुमनामी में गुजार रहे जिंदगी

कहां गुम हो गए 'रामायण' के अंगद? खोई शोहरत, लाइमलाइट से हुए दूर, गुमनामी में गुजार रहे जिंदगी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 21, 2026 12:24 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 06:58 am IST

रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' में एक्टर बशीर खान ने अंगद का किरदार निभाया था और इस किरदार के लिए खूब तारीफें भी हासिल की थीं, लेकिन अब वह सालों से किसी सीरियल में नजर नहीं आए हैं।

angad- India TV Hindi
रामायण के अंगद। Image Source : YOUTUBE/TILAK

रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' ने कई कलाकारों को पहचान दिलाई। अरुण गोविल से लेकर दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी जैसे कलाकारों को आज भी इस धारावाहिक में उनके किरदारों के लिए याद किया जाता है। 'रामायण' के छोटे किरदारों में नजर आए कलाकारों को भी दर्शकों ने खूब सराहा, लेकिन फिर धीरे-धीरे रामायण के कलाकार गुम होने लगे। इस पौराणिक धारावाहिक के एक ऐसे ही कलाकार हैं एक्टर बशीर खान, जिन्होंने धारावाहिक में अंगद का किरदार निभाया था और अब लाइमलाइट और स्क्रीन से पूरी तरह गायब हो चुके हैं।

रामायण में निभाया अंगद का किरदार

बशीर खान ने रामानंद सागर की रामायण में किष्किंधा के राजा बाली और पंचकन्या में से एक तारा के बेटे अंगद का किरदार निभाया था, जो रावण की लंका को ध्वस्त करने वाली राम सेना के प्रमुख योद्धा थे। इस किरदार के साथ बशीर खान घर-घर में मशहूर हो गए। उन्होंने अंगद का किरदार इस शिद्दत से निभाया कि कि आज तक वह दर्शकों के दिलों में बसे हैं। रावण के दरबार में मजबूती के साथ खड़े होने वाला उनका सीन आज तक दर्शक भूल नहीं पाए हैं। लेकिन, अब बशीर खान स्क्रीन से पूरी तरह गायब हैं।

इन शोज में भी किया काम

बशीर खान ने रामायण के अलावा श्री 'कृष्ण' और 'महाभारत' जैसे पौराणिक धारावाहिकों में भी काम किया और लोकप्रियता हासिल की। कोरोना काल में जब रामायण दोबारा टेलीकास्ट हुआ तो दर्शकों से इसे भरपूर प्यार मिला। बशीर खान ने जिस संजीदगी के साथ इन पौराणिक धारावाहिकों में काम किया, उनके अभिनय का हर कोई कायल हो गया। उन्होंने सिर्फ टीवी ही नहीं कई फिल्मों में भी काम किया और अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

अब कहां हैं बशीर खान?

बशीर खान सालों से रूपहले पर्दे से दूर हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्हें काम की तलाश थी, लेकिन उन्हें कोई अच्छा काम नहीं मिला। इसके बाद वह धीरे-धीरे अभिनय से दूर होते गए और आज वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं, किसी को इस बात की जानकारी नहीं है। हालांकि, फैंस आज भी उन्हें अंगद के किरदार के लिए याद करते हैं। यही नहीं, 2020 में तो वीरेंद्र सहबाग ने भी उनकी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'मुझे अपनी बल्लेबाजी की प्रेरणा यहीं से मिली थी। पैर हिलाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। अंगद जी रॉक्स।'

ये भी पढ़ेंः दिल लगाना मना थाः एक गाने ने बदली दो छोटे लड़कों की किस्मत, रातोंरात हुए मशहूर, खरीदी लाखों की मर्सिडीज

Shakira India Tour: 19 साल बाद शकीरा का इंडिया टूर, जानें तारीख से लेकर शहर तक की डिटेल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन