T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर सिर्फ दो टीमों के बीच की जंग नहीं होगी, बल्कि यह 2 भारतीय गेंदबाजों के बीच जारी नंबर-1 बनने की रेस में आगे निकलने का भी बड़ा मौका हो सकता है। दरअसल, भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बीच नंबर-1 बनने की रोमांचक रेस छिड़ी हुई है।
T20 वर्ल्ड कप में बनेगा नया इतिहास!
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 फरवरी को खेले जाने वाले अहम मैच में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह दोनों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। 27 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप पहले ही भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। अब अगर वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ कम से कम 3 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वे T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन जाएंगे। बुमराह को भी T20 वर्ल्ड कप में नंबर-1 भारतीय गेंदबाज बनने के लिए सिर्फ 3 विकेट की दरकार है। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम है, जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप के 24 मैचों में 32 विकेट लिए थे।
सबसे पहले कौन बनेगा नंबर-1?
अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह दोनों के नाम फिलहाल T20 वर्ल्ड कप में 30-30 विकेट दर्ज हैं। यानी दोनों को अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कम से कम 3 विकेट की जरूरत है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अर्शदीप या बुमराह में से कौन सबसे पहले इतिहास के पन्नों में नया अध्याय जोड़ता है।
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज
- रविचंद्रन अश्विन - 32
- अर्शदीप सिंह - 30
- जसप्रीत बुमराह - 30
- हार्दिक पांड्या - 29
- रवींद्र जडेजा - 22
गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के नाम है। शाकिब ने 2007 से 2024 के बीच 43 मैचों में 50 विकेट चटकाए। टॉप-5 गेंदबाजों में फिलहाल कोई भी भारतीय शामिल नहीं है।
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
- शाकिब अल हसन - 50
- एडम जम्पा - 44
- राशिद खान - 43
- वानिंदु हसरंगा - 40
- शाहिद अफरीदी - 39
यह भी पढ़ें:
BCCI का बड़ा ऐलान, दृष्टिबाधित क्रिकेट टीमों को मिलेगा खास स्ट्रक्चर्ड सपोर्ट