1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल में 'भूतों की टोली' थीम पर करना था डांस, लड़कियों ने काले कपड़े की जगह पहना बुर्का, VIDEO पर मचा बवाल

स्कूल में 'भूतों की टोली' थीम पर करना था डांस, लड़कियों ने काले कपड़े की जगह पहना बुर्का, VIDEO पर मचा बवाल

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jan 30, 2026 09:48 pm IST,  Updated : Jan 30, 2026 09:57 pm IST

स्कूली छात्रों द्वारा बुर्का पहनकर डांस का वीडियो वायरल होने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। स्कूल प्रशासन को इस मामले में सफाई देनी पड़ी है साथ ही लिखित रूप से माफी भी मांगी है।

गोंडा के स्कूल में बुर्का पहनकर डांस- India TV Hindi
गोंडा के स्कूल में बुर्का पहनकर डांस Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां बुर्का पहन कर डांस करती हुई दिखाई पड़ रही हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉक्टर रामचंद्र ने बताया की यह मनकापुर क्षेत्र के गुरु चरण श्रीवास्तव ए आर इंटर कॉलेज का मामला है, जिसमें 26 जनवरी को स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम था। 

काला कपड़ा की जगह पहन लिया बुर्का

इस कार्यक्रम के दौरान एक भूतों की टोली थीम का प्रोग्राम था, जिसमें लड़कियों को काला कपड़ा पहनना था, क्योंकि एक दिन के लिए काला कपड़ा खरीदने के बजाय उन हिंदू लड़कियों ने अपने मुस्लिम सहेलियों से बुर्का लिया और पहन कर कॉलेज में भूतों की टोली पर डांस किया। इस डांस का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डाल दिया।

स्कूल प्रशासन ने लिखित में मांगी माफी 

डीआईओएस रामचंद्र ने बताया की वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित स्कूल से स्पष्टीकरण मांगा गया, जिस पर व्यवस्थापक ने लिखित माफीनामा दिया है। व्यवस्थापक ने बताया कि उनकी मंशा किसी के धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं था। इसके बावजूद यदि किसी की भावना आहत हुई है तो उसके लिए वह क्षमा प्रार्थी हैं। 

वीडियो को एडिट करने का आरोप

डीआईओएस रामचंद्र ने दावा करते हुए बताया कि ये वीडियो कुछ गार्जियन लोगों ने बनाया था। इसे एडिट करके कुछ आपत्तिजनक गाने लगाकर इसको वायरल किया है, जिन्होंने स्कूल और पुलिस थाने में जाकर माफीनामा दिया है। 

सभी स्कूलों को दिए गए खास निर्देश

आरोपियों ने कहा कि आगे से वह ऐसी गलती नहीं करेंगे। डीआईओएस ने बताया कि उन्होंने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि किसी भी कार्यक्रम में कोई भी संवेदनशील विषय पर कार्यक्रम ना किया जाए इससे बचा जाए।

गोंडा से अमित की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।