दिल्ली के उत्तम नगर में होली खेलने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 से ज्यादा लोग घायल
दिल्ली | Mar 05, 2026, 10:15 PM IST
दिल्ली में होली खेलने के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। मरने वाले के परिवार वालों ने बताया कि घर की छत पर होली खेल रही 11 साल की लड़की ने नीचे अपने रिश्तेदारों पर पानी का गुब्बारा फेंका। गुब्बारा सड़क पर गिरा और फट गया, जिससे दूसरे परिवार की एक महिला पर रंग का पानी गिर गया, जो दूसरे समुदाय की है।