1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, चाचा पर भारी पड़ा भतीजा?

पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, चाचा पर भारी पड़ा भतीजा?

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 19, 2024 10:33 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 11:38 am IST

पशुपति पारस हाजीपुर सीट मांग रहे थे जबकि यही सीट चिराग पासवान भी मांग रहे थे। हाजीपुर वही सीट है, जहां से चिराग के पिता रामविलास पासवान 9 बार लोकसभा सांसद रहे थे।

chirag paswan pashupati paras- India TV Hindi
चिराग पासवान और पशुपति पारस Image Source : FILE PHOTO

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने आज मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। शाम 4 बजे वह बिहार के लिए रवाना होंगे। बता दें कि सोमवार को दिल्ली में NDA द्वारा बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद पारस ने अपने सरकारी आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया गया। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

एक 'सीट' के चलते बिगड़ा सारा खेल?

बता दें कि कई दिनों से चल रही खींचतान के बाद सोमवार को बिहार में NDA ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया जिसके तहत, बिहार की 40 में से 17 सीटों पर बीजेपी, 16 पर जेडीयू, पांच पर एलजेपी और बची दो सीटों में से एक-एक पर हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा चुनाव लड़ेगी। सीट शेयरिंग के तहत, चाचा पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि ये सारा खेल एक सीट पर लड़ने की जिद के कारण बिगड़ गया।

पशुपति पारस हाजीपुर सीट मांग रहे थे जबकि यही सीट चिराग पासवान भी मांग रहे थे। हाजीपुर वही सीट है, जहां से चिराग के पिता रामविलास पासवान 9 बार लोकसभा सांसद रहे थे। 2019 में पशुपति पारस यहां से पहली बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत