1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आप उम्मीदवार के समर्थन में आतिशी ने किया 'डोर टू डोर' कैंपेन, कहा- जनता देगी जेल का जवाब वोट से

आप उम्मीदवार के समर्थन में आतिशी ने किया 'डोर टू डोर' कैंपेन, कहा- जनता देगी जेल का जवाब वोट से

 Reported By: Sanjay Sah, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Apr 11, 2024 12:41 pm IST,  Updated : Apr 11, 2024 12:46 pm IST

मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफे पर आतिशी ने कहा कि उन्होंने ईडी के दबाव में सरकार और पार्टी से इस्तीफा दिया है। वो साफ दिख रहा है। एक स्क्रिप्टेड पत्र पढ़कर इस्तीफा दिया है।

आतिशी - India TV Hindi
आतिशी Image Source : FILE-PTI

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज चुनाव अभियान शुरू किया। साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान के साथ डोर टू डोर चुनाव प्रचार में आतिशी सड़क पर उतरीं। आतिशी ने गोविंदपुरी एक्सटेंशन इलाके में 'जेल का जवाब वोट से' चुनावी कैम्पेन का पम्पलेट घर-घर दिया। आतिशी ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया है। इसलिए इस बार दिल्ली की जनता जेल का जवाब वोट से देगी। 

केजरीवाल की गिरफ्तारी से जनता नाराजः आतिशी

आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल ने बिजली ,पानी और शिक्षा जैसे सेवाएं दी हैं। जिस पर उन्हें समर्थन मिलेगा। दिल्ली वाले एक ही आदमी को जानते हैं वो है अरविंद केजरीवाल। अरविंद की गिरफ्तारी से जो गुस्सा है वो वोट के रूप में दिखेगा। आतिशी ने दावा किया कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी से दिल्ली की जनता बीजेपी से नाराज है। 

राजकुमार आनंद के इस्तीफे पर कही ये बात

मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफे पर आतिशी ने कहा कि उन्होंने ईडी के दबाव में सरकार और पार्टी से इस्तीफा दिया है। वो साफ दिख रहा है। एक स्क्रिप्टेड पत्र पढ़कर इस्तीफा दिया है। हर कोई संजय सिंह, मनीष सिसोदिया या केजरीवाल नही हो सकता है लेकिन इसका जवाब चुनाव में मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत