1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नींबू का ऐसे करेंगे सेवन तो बढ़ता वजन होगा तेजी से कम, सेहत को मिलेंगे ये अन्य फायदे

नींबू का ऐसे करेंगे सेवन तो बढ़ता वजन होगा तेजी से कम, सेहत को मिलेंगे ये अन्य फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 29, 2024 06:30 am IST,  Updated : Apr 29, 2024 03:49 pm IST

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसी सलाह देने जा रहे हैं जिसमें आप जानेंगे कि नींबू के इस्तेमाल से आप कैसे अपना वजन कम कर सकते हैं।

नींबू का ऐसे करेंगे सेवन तो बढ़ता वजन होगा तेजी से कम- India TV Hindi
नींबू का ऐसे करेंगे सेवन तो बढ़ता वजन होगा तेजी से कम Image Source : SOCIAL

बढ़ते मोटापे से देश और दुनिया में ज़्यादातर लोग परेशान हैं।मोटापा इन दिनों एक महामारी की तरह सामने आई है।हर कोई यह जाने की कोशिश करता है कि वो कैसे अपना वजन कम करे और शरीर में जम चुके एक्स्ट्रा फैट यानी की चर्बीसे कैसे छुटकारा पाएं। अगर मोटापा कम करने के लिए आप कई सारे घरेलु नुस्खें अगर आजमा चुके हैं और आपको कोई फायदा नहीं हो रहा है तो अपनी डाइट में आप नीम्बू का सेवन शुरू करें। चलिए हम  आपको बताते हैं कैसे एक नींबू आपका वजन कम कर सकता है।

गुणों  की खान है नींबू

विटामिन सी से भरपूर, नींबू का फल एक सुपरफूड है जो आपको शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है।इस साइट्रस फल को आपको अपनी अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए।आयुर्वेद के अनुसार, नींबू के सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे आपका बढ़ता मोटापा तेजी से कंट्रोल हो सकताहै। इसके साथ ही नींबू के रस से शरीर का पाचन भी दुरुस्त होता है, जिससे आपका पेट हमेशा साफ़ रहता है।इसके सेवन से कमजोर इम्यूनिटी मजबूत होती है।

नींबू का कैसे करें इस्तेमाल?

हर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ नींबू का रस पीने से आपका वजन तेजी से कम होगा। गुनगुने पानी में नीम्बू डालकर पीने से आपका शरीर वजन घटाने में आपकी मदद करता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के बाद योग या एक्सरसाइज करने से मोटापा जल्दी कंट्रोल होता है।नींबू पानी में शहद, काली मिर्च पाउडर और दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से भी फायदा मिलता है।साथ ही जब भी सलाद खाएं उसमें नीम्बू का रस ज़रूर डालें। मिक्स जूस या सूप बनाते समय उसमें नींबू का रस मिला सकते हैं, इससे टेस्ट भी बढ़ जाता है और हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है

सिर्फ नींबू से नहीं घटेगा आपका वजन

सिर्फ नींबू के सेवन से आप मोटापा कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। इसके साथ आपको बेहतरीन डाइट और व्यायाम भी करना होगा। 80 प्रतिशत डाइट और 20 प्रतिशत एक्सरसाइज़ मोटापा कम करने में  कारगर है। हेल्दी फ़ूड में घर की बनीं सब्जियां, दाल, चपाती, ड्राई फ्रूट्स को शामिल  करें। बाहर का जंक फ़ूड जितना जल्दी बंद करेंगे आपकी सेहत के लिए उतना ही असरदार होगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।