1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बॉडी की चर्बी को तेजी से घटाता है ये इंटेस एक्सरसाइज़, सिर्फ आधा घंटा करने से ही मिलेगा बेहतरीन रिजल्ट; जानें घर पर कैसे करें?

बॉडी की चर्बी को तेजी से घटाता है ये इंटेस एक्सरसाइज़, सिर्फ आधा घंटा करने से ही मिलेगा बेहतरीन रिजल्ट; जानें घर पर कैसे करें?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 28, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Apr 28, 2024 07:10 pm IST

अगर आपका वजन भी तेजी से बढ़ा रहा है लेकिन आपको जिम जाना नहीं है पसंद तो आप घर बैठे बैठे ये एक्सरसाइज़ करें। इन्हें करने से कुछ ही दिनों में आपका वजन तेजी से कम होगा।

घर पर करें एक्सरसाइज़- India TV Hindi
घर पर करें एक्सरसाइज़ Image Source : SOCIAL

खराब खानपान की वजह से लोग दिन ब दिन मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मोटापे की वजह से कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल का दौरा पड़ने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपने आप को फिट रखें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। अपने आप को फिट रखने के लिए ज़रूरी नहीं है कि आपको जिम ही जाना होगा। दरअसल, कई लोग जिम जाने में बेहद आलस करते है और उस वजह से उनका वजन और भी तेजी से बढ़ता है। लेकिन बात यह है कि सिर्फ जिम जाकर ही आप अपना वजन कम नहीं कर सकते हैं बल्कि घर बैठे बैठे भी इन एक्सरसाइज़ की मदद से आप अपने वेट लॉस जर्नी की शुरुआत कर सकते हैं।  चलिए हम आपको बताते हैं आप घर पर कौन से एक्सरसाइज़ करें।

घर पर करें ये वर्कआउट:

  • प्लैंक: प्लैंकदिखने में बेहद आसान लगता है लेकिन इसे करना उतना ही मुश्किल है। ये व्यायाम बहुत कम समय में बेहतरीन रिजल्ट देता है। इससे आपके पूरे बॉडी का वर्कआउट हो जाता है। इसे करने के लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है। इसे करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पीठ की हड्डी भी मजबूत होती है। आप इसे आसानी से घर पर ही कर सकते हैं।  

  • स्क्वाट्स: स्क्वाट्स को आसानी से घर पर किया जा सकता है।  यह एक्सरसाइज़ थोड़ा मुश्किल है।  इसे करने से आपकी लोअर बॉडी पर ज़्यादा प्रेशर पड़ता है।  इसे वैसे ही करना है जैसे आप किसी चेयर पर बैठ रहे हों।  स्क्वाट वर्कआउट करने से सिर्फ आपका वजन ही नहीं कम होता है बल्कि आपकी हड्डियां और मांसपेशियां भी मजबूत बनती है।  

  • स्किपिंग: स्किपिंगयानी की रस्सी के ज़रिए कूदना। वजन कम करने में स्किपिंग एक बेहद ही फायदेमंद एक्सरसाइज़ है।  ये एक्सरसाइज़ आपका पूरा बॉडी वेट कम करने में सहायक है।  इसे करने के लिए आपको सिर्फ एक रस्सी की ज़रूरत होती है।  आप इस एक्सरसाइज़ को घर में आसानी से कर सकते हैं।  शुरुआत में इस एक्सरसाइज़ को ज़्यादा करने से आपके पैर में क्रैम्प्स आ सकता है या तेज दर्द हो सकता है।  इसलिए धीरे धीरे अपनी स्पीड बढ़ाएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।