1. Hindi News
  2. धर्म
  3. घर के दरवाजे पर लगी है भगवान की फोटो? जान लें इसका आपके जीवन पर क्या होगा प्रभाव

घर के दरवाजे पर लगी है भगवान की फोटो? जान लें इसका आपके जीवन पर क्या होगा प्रभाव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 29, 2024 05:02 pm IST,  Updated : Apr 29, 2024 05:08 pm IST

आपने कई लोगों के घर के दरवाजे पर भगवान की तस्वीर देखी होगी। लेकिन ऐसा करना सही है या गलत, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Main Gate Vastu - India TV Hindi
Main Gate Vastu Image Source : FILE

घर के दरवाजों को सजाने के लिए, दरवाजे को आकर्षक बनाने के लिए लोग कई तरह की कारीगरी करते हैं। वहीं कुछ लोग घर के दरवाजों पर भगवान की फोटो भी लगाते हैं, अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनके घर के दरवाजे पर भगवान की फोटो है तो कुछ जरूरी बातें आपको इस बारे में पता होनी चाहिए। घर के दरवाजे पर भगवान की फोटो लगानी चाहिए या नहीं और लगानी चाहिए तो किन नियमों का पालन करना चाहिए, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

वास्तु शास्त्र के कुछ जानकार मानते हैं कि घर के दरवाजों खासकर मेन गेट पर भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि भगवान आपके गेटकीपर नहीं हैं। वहीं कुछ जानकारों का मानना है कि कुछ विशेष नियमों का पालन करते हुए भगवान गणेश, हनुमान जी और माता लक्ष्मी की फोटो दरवाजे पर लगा सकते हैं। इन नियमों के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है। 

  • अगर आप घर के मुख्यद्वार पर या किसी अन्य द्वार पर भी भगवान की तस्वीर लगाना चाहते हैं तो गणेश जी, हनुमान जी और माता लक्ष्मी की तस्वीर लगा सकते हैं। 
  • इस बात का ख्याल रखें की भगवान की तस्वीर का साइज बड़ा होना चाहिए और कांच के फ्रेम में इस फोटो को रखना चाहिए। 
  • मुख्य दरवाजे पर अगर भगवान की तस्वीर लगाई है तो वहां हमेशा रौशनी होनी चाहिए। जब आप घर पर ना हों तब भी उस स्थान पर आपको रौशनी रखनी चाहिए।
  • दरवाजे पर लगी भगवान की तस्वीर को प्रतिदिन आपको साफ करना चाहिए। 
  • संभव हो तो हर रोज तस्वीर के सामने दीपक या मोमबत्ती जलाएं। 
  • घर के दरवाजे पर अगर भगवान की तस्वीर है तो उसके आसपास जूते-चप्पल रखने की जगह न बनाएं।
  • आपको वास्तु के जानकार से भी एक बार सलाह अवश्य लेनी चाहिए कि, आपके घर के मुख्य दरवाजे पर भगवान की तस्वीर लगाना अच्छा है या नहीं। 
  • इन बातों का ख्याल रखते हुए अगर आप घर के दरवाजे पर भगवान की तस्वीर लगाते हैं तो आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं। 

घर के दरवाजे पर भगवान की तस्वीर लगाने से आपके जीवन पर प्रभाव

अगर नियमों का पालन करते हुए घर के मेनगेट पर भगवान की तस्वीर लगाते हैं तो घर का वास्तु दोष दूर होता है। इससे आपके जीवन की नकारात्मकता भी दूर होती है। आपको करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं और कई बिगड़ते काम भी बनने लगते हैं। घर के लोगों की सेहत अच्छी रहती है और मानसिक रूप से भी अच्छे बदलाव आप में देखने को मिल सकते हैं। भगवान के आशीर्वाद से आपके घर में कलह-कलेश भी नहीं होते। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

ये 4 राशियां घर से दूर जाकर होती हैं सफल, समाज में बनाती हैं अपना अलग मुकाम 

रिलेशनशिप को ईमानदारी से निभाती हैं ये 5 राशियां, किसी का दिल तोड़ना नहीं है इन्हें पसंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।