1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जुड़वा बच्चों की बुआ बनो', सारा तेंदुलकर को बर्थडे पर भाई अर्जुन की सास ने दिया आशीर्वाद, दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

'जुड़वा बच्चों की बुआ बनो', सारा तेंदुलकर को बर्थडे पर भाई अर्जुन की सास ने दिया आशीर्वाद, दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 05, 2026 10:08 pm IST,  Updated : Nov 05, 2026 10:08 pm IST

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ पूरा तेंदुलकर परिवार साथ नजर आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

sara tendulkar- India TV Hindi
सारा तेंदुलकर। Image Source : INSTAGRAM/@SARATENDULKAR

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं और एक बार फिर सारा सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सारा तेंदुलकर ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। सारा तेंदुलकर बीते 12 अक्टूबर को 29 साल की हुई थीं। तब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक शेयर की थी। अब सारा ने अपने खास दिन की एक और वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा के साथ पूरा तेंदुलकर परिवार और भाई अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक की मां भी नजर आ रही हैं।

सारा तेंदुलकर ने शेयर किया बर्थडे सेलिब्रेशन का खास वीडियो

सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12 अक्टूबर के अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वीडियो में सब बारी-बारी से उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। सारा को सबसे पहले उनकी मां अंजलि तेंदुलकर बधाई देती हैं और कहती हैं - 'मेरी सारु मैं चाहती हूं इस साल तुम्हारी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएं।' इसके बाद वह सारा को किस करती हैं और सारा उन्हें थैंक यू कहती हैं। फिर एंट्री होती है अर्जुन तेंदुलकर की, जो सारा को बर्थडे विश करते हुए कहते हैं- 'हैप्पी बर्थडे और बस इतना ही।' ये सुनकर सारा हैरान रह जाती हैं।

भाई अर्जुन की सास ने दिया खास आशीर्वाद

वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर के बाद उनकी सास यानी सानिया चंडोक की मां गौरिका की एंट्री होती है, जो सारा को आशीर्वाद देते हुए कहती हैं- 'हैप्पी बर्थडे सारा, मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि इस साल तुम दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ।' ये सुनकर सारा हंसने लगती हैं और कहती हैं- 'मुझे इससे बहुत खुशी होगी।' वहीं परिवार के अन्य सदस्य उन्हें जल्दी से जल्दी शादी करने का आशीर्वाद देते हैं। वीडियो में सारा की नानी भी दिखाई दीं। सारा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'भगवान करे सभी की मनोकामनाएं पूरी हो जाएं।'

दोस्तों ने दी बधाई

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सारा तेंदुलकर को उनके दोस्तों ने बधाई दी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए बर्थडे विश किया। सारा पिछले दिनों अपने गणेश चतुर्थी पोस्ट को लेकर बी काफी चर्चा में रहीं। उन्होंने अपनी भाभी सानिया चंडोक और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बप्पा का स्वागत किया था, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं अंबानी परिवार की गणेश पूजा में भी वह अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं।

ये भी पढ़ेंः 'रामायण' के सेट पर राहा, बेटी को धूप से बचाते दिखे 'राम' बने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं BTS फोटोज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।