1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए 'वरदान' पोषक तत्वों से भरपूर ये सब्जी, कम कर सकती है गंभीर बीमारियों का खतरा

सेहत के लिए 'वरदान' पोषक तत्वों से भरपूर ये सब्जी, कम कर सकती है गंभीर बीमारियों का खतरा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 27, 2024 06:45 am IST,  Updated : Jul 27, 2024 06:45 am IST

क्या आप जानते हैं कि कद्दू की सब्जी को डाइट में शामिल करना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए इस सब्जी को खाने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।

कद्दू की सब्जी के फायदे- India TV Hindi
कद्दू की सब्जी के फायदे Image Source : FREEPIK

कद्दू की सब्जी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप कद्दू की सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। गट हेल्थ को इम्प्रूव करने के अलावा भी कद्दू की सब्जी आपकी सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचा सकती है। आइए ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

कद्दू में पाए जाने वाले तत्व

कद्दू में पोटैशियम, विटामिन, फाइबर, फोलेट और मैग्निशियम जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप रेगुलरली कद्दू की सब्जी का सेवन करते हैं, तो आप कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का शिकार बनने से बच सकते हैं। इतना ही नहीं कद्दू की सब्जी आपकी हेल्थ के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

बीमारियों के खतरे को कम करे

कद्दू आपकी हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है यानी आप दिल से जुड़ी जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसके अलावा कद्दू की सब्जी आपके लिवर को भी हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक कद्दू की सब्जी पीलिया को ट्रीट करने में भी कारगर साबित हो सकती है। अगर आपको बुखार है तो भी आप कद्दू को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

कद्दू की सब्जी तनाव से होने वाले सिर दर्द को कम करने में कारगर साबित हो सकती है। कद्दू की सब्जी का सेवन कर आप कब्ज और बवासीर जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को भी अलविदा कह सकते हैं। अगर आप अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कद्दू का सेवन करना शुरू कर दीजिए। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें: 

आदतें जो मेंटल हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, फॉलो कर अपनी जिंदगी में लाएं पॉजिटिव बदलाव

बढ़ती हुई उम्र में कमजोर हो सकता है हार्ट, मजबूत बनाए रखने के लिए इन बातों पर गौर करना है जरूरी

जोड़ों के दर्द ने निकाल दी है जान? खाने की इन चीजों से मजबूत बन जाएंगी हड्डियां, जॉइंट पेन से भी मिलेगा छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।