सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ प्रोटीन से भी भरपूर हो, तो छोले के पराठे एक बेहतरीन विकल्प हैं। बचे हुए छोले या उबले चने की मदद से इन्हें आसानी से तैयार किया जा सकता है। ये पराठे पेट भरने वाले होने के साथ नाश्ते को हेल्दी और टेस्टी बनाने का अच्छा तरीका हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं हाई प्रोटीन से भरपूर ये रेसिपी ?
छोले पराठे बनाने के लिए सामग्री
250 ग्राम काबुली चना, 200 ग्राम ज्वार का आटा, 200 ग्राम बाजरे का आटा, लहसुन की 4 कलियां, 1 इंच अदरक, 3 हरी मिर्च, 1 मीडियम छोटा प्याज़, आधा गुच्छा हरा धनिया, पानी ज़रूरत के अनुसार, आधा छोटा चम्मच नमक, चुटकीभर छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, घी ज़रूरत के अनुसार
छोले पराठे बनाने के विधि
-
पहला स्टेप: छोले पराठे बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम काबुली चना को छह से सात घंटे के लिए भिगोएं। अब चने को बॉयल करें।
-
दूसरा स्टेप: जब चना उबल जाए तो लहसुन, 3 हरी मिर्च, प्याज़, हरा धनिया, नमक और पानी ज़रूरत के अनुसार डालकर एकदम बारीक पीस लें।
-
तीसरा स्टेप: अब 200 ग्राम ज्वार का आटा और 200 ग्राम बाजरे का आटा आपस में मिलाएं और उसके बाद पीसा हुए छोले का मसाला, चुटकीभर हल्दी पाउडर, चिली फ्लेक्स, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और आधा छोटा चम्मच चाट मसाला डालकर मिलाएं। अब आटे में पानी डालकर उसे गूंथें।
-
चौथा स्टेप: अब आटे की लोइयां बना लें और पराठे की तरह बेलें। अब गैस ऑन कर एक पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब पराठे को अच्छी तरह से सेकें और उसमें घी लगाएं। अब पराठे को दही के साथ सर्वं करें।