1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर और चने का सलाद, वजन तो कम होगा ही हड्डियां भी बनेगी मजबूत, नोट कर लें रेसिपी

सुबह नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर और चने का सलाद, वजन तो कम होगा ही हड्डियां भी बनेगी मजबूत, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 26, 2025 06:30 am IST,  Updated : Mar 26, 2025 06:30 am IST

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा या टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आप काबुली चने का चाट बना सकते हैं। चलिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

पनीर और चने का सलाद- India TV Hindi
पनीर और चने का सलाद Image Source : SOCIAL

नाश्ते में एक जैसा ब्रेकफास्ट कर लोग बहुत बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप अपने सुबह  ब्रेकफास्ट में कई तरह के स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन्स रख सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हेल्दी भी हो और टेस्टी भी ऐसा क्या हो सकता है तो चलिए हम आपको बताते हैं। हम बात कर रहे हैं काबुली चने और पनीर के सलाद की। हाई प्रोटीन से भरपूर यह सलाद सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं लगता है बल्कि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे डाइट में शामिल करने से  बढ़ता वजन कम होगा, हड्डियां मजबूत होंगी साथ ही यह डाइजेशन भी दुरुस्त करता है। तो, चलिए बताते हैं कि मिनटों में काबुली चना का सलाद कैसे बनाते हैं?

 

काबुली चने की चाट के लिए सामग्री:

उबला हुआ काबुली चना - 1 कप, आधा कप पनीर के भुने हुए टुकड़े, एक प्याज, 2 टमाटर, धनिया, मिर्च, हरी चटनी, इमली की चटनी,  दही, सेव नमकीन और भुना हुआ जीरा पाउड

 

काबुली चना चाट बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: काबुली चना और पनीर का सलाद बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप काबुली चना को उबाल लें। जब तक चना उबल रहा है आप दूसरे गैस पर पनीर को हल्का भून लें। पनीर भुनने के बाद आप प्याज, टमाटर, हरी धनिया और मिर्च को एकदम बारीक काटें

  • दूसरा स्टेप: तीन से चार सिटी के बाद काबुली चना को गैस पर से उतारें और पानी छानकर अब उसे एक बड़े बाउल में डालें। उसके बाद उसमें बारीक कटा प्याज, 2 टमाटर, धनिया, मिर्च, हरी चटनी, इमली की चटनी,  चाट मसाला , दही, और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें।

  • तीसरा स्टेप: अब, इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं और ऊपर से अनार के दाने और हरी धनिया से हाई प्रोटीन सलाद को गार्निश करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल