1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लिवर में जमी सालों की गंदगी को डिटॉक्स करता है ककड़ी का जूस, मिनटों में तैयार होगी ये रेसिपी, नोट कर लें विधि

लिवर में जमी सालों की गंदगी को डिटॉक्स करता है ककड़ी का जूस, मिनटों में तैयार होगी ये रेसिपी, नोट कर लें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 22, 2025 11:08 pm IST,  Updated : Mar 22, 2025 11:08 pm IST

kakdi juice benefits: रोजाना 1 गिलास ककड़ी का जूस पीना लिवर साफ करने में मददगार है। ये लिवर सेल्स के काम काज को तेज करता है और इसके काम काज में तेजी लाता है। आइए, जानते है इस बनाने की विधि

ककड़ी का जूस,- India TV Hindi
ककड़ी का जूस Image Source : SOCIAL

ककड़ी, एक ऐसी सब्जी है जिसे गर्मियों में लोग खूब खाते हैं। इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है जो कि पेट को ठंडा करने के साथ शरीर की गर्मी को कम करने में मददगार है। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि ये सब्जी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है। जी हां, रोजाना 1 गिलास ककड़ी का जूस पीना लिवर साफ करने में मददगार है। ये लिवर सेल्स के काम काज को तेज करता है और इसके काम काज में तेजी लाता है। साथ ही इस जूस पीने के कई फायदे (Kakdi Juice benefits )हैं। आइए, पहले जानते है इस बनाने की विधि और फिर जानेंगे इसके फायदे। 

ककड़ी का जूस बनाने की विधि:

ककड़ी का जूस बनाने के लिए पहले तो ककड़ी को मिक्सर में पीस लें। अब इसमें ऊपर से पुदीने की पत्तियां, नमक और अजवाइन मिला लें। अब फिर से इसे पीस लें। अब इसका जूस निकाल लें और गिलास में भर लें। अब इस जूस को सुबह खाली पेट पिएं।

ककड़ी का जूस पीने के फायदे:

  • लिवर डिटॉक्स में मददगार: लिवर डिटॉक्स में ककड़ी का जूस पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये जूस लिवर में जमा फैट को कम करने में मददगार है और इसके काम काज को तेज करने वाला है। इस जूस को पीने से लिवर का काम काज तेज होता है और लिवर सेल्स हेल्दी रहते हैं। 

  • वेट लॉस में मददगार: वेट लॉस के लिए ककड़ी का जूस पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। पहले तो ये शरीर में फैट कॉन्टेंट को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने के साथ पाचन तंत्र को तेज करता है। इससे वेट लॉस में तेजी आती है। साथ ही ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। 

  • कब्ज में फायदेमंद: कब्ज की समस्या वाले लोगों के लिए ककड़ी का जूस पीना शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पहले तो बॉवले मूवमेंट को तेज करता है और फिर पाचन गति को तेज करता है। साथ ही ये मल में पानी और थोक जोड़ने का काम करता है जिससे कब्ज की समस्या कम होती है और पेट साफ होता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल