1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अनानास की ये चटपटी चटनी खाकर आ जाएगा स्वाद, एक बार खाने से नहीं भरेगा पेट, नोट कर लें रेसिपी

अनानास की ये चटपटी चटनी खाकर आ जाएगा स्वाद, एक बार खाने से नहीं भरेगा पेट, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 18, 2025 11:25 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 11:25 pm IST

Pineapple Chutney Recipe in hindi: चटनी रेसिपी की इस कड़ी में आज हम आपको अनानस की चटनी की रेसिपी () बताएँगे। ये स्वाद में खट्टी-मीठी और चटपटी लगती है।

अनानास की चटनी - India TV Hindi
अनानास की चटनी Image Source : SOCIAL

खाने की थाली में अगर चटनी हो तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। साइड डिश होकर भी चटनी स्वाद के मामले में दाल और सब्जिय से भारी पड़ती है। आपने धनिया चटनी, पुदीना चटनी, इमली की चटनी, टमाटर चटनी या प्याज की चटनी तो खूब खाई होगी। लेकिन चटनी रेसिपी की इस कड़ी में आज हम आपको अनानस की चटनी की रेसिपी (Pineapple Chutney Recipe in hindi) बताएँगे। ये स्वाद में खट्टी-मीठी और चटपटी लगती है। इसको आप लंच में रोटी या पराठे के साथ कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं अनानस चटनी बनाने की रेसिपी

सेहत के लिए फायदेमंद है अनानास 

अनानस में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन सी, मैंगनीज़, और ब्रोमेलिन। अनानास में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद मैंगनीज़ एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है। अनानास में मौजूद ब्रोमेलिन नामक एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है और पाचन में सुधार करता है। अनानास में मौजूद विटामिन सी फ्री रेडिकल्स की परेशानी को रोकने में मदद करता है। इसमें पानी की मात्रा ज़्यादा होती है, जो आपको हाइड्रेटेड रखने और हीट स्ट्रोक को रोकने में मदद कर सकती है। 

अनानस  चटनी बनाने की सामग्री 

2 कप अननास के टुकड़े, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून भुना जीरा पाउडर

ऐसे बनाएं अनानस की चटनी:

  • पहला स्टेप: इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही में कटा हुआ अनानास डालें। फिर आप इसमें नमक, मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, करी पत्ता, सिरका और शक़्कर डाल दें। 

  • दूसरा स्टेप: इसके बाद आप इन सारी चीजों को ढक कर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब ढक्कन हटाकर चाशनी बनने तक अच्छी तरह से पकाएं। 

  • तीसरा स्टेप: जब चाशनी बन जाए तो पाइनएप्पल पर हल्का कोट लगा लें। अब आपकी खट्टी-मीठी पाइनएप्पल की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है। फिर आप इसको गर्मागर्म बेसन या मूंगदाल चीले के साथ परोसें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल