1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रागी से बनाएं जालीदार और स्पॉन्जी ढोकला, स्वाद के साथ शरीर को मिलेगा कैल्शियम और प्रोटीन, नोट करें विधि

रागी से बनाएं जालीदार और स्पॉन्जी ढोकला, स्वाद के साथ शरीर को मिलेगा कैल्शियम और प्रोटीन, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 07, 2026 05:26 pm IST,  Updated : Sep 07, 2026 05:26 pm IST

ढोकला तो आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या अपने रागी का ढोकला खाया है? चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी?

रागी ढोकला रेसिपी- India TV Hindi
रागी ढोकला रेसिपी Image Source : FACEBOOK - @POOJA SAVARDEKAR

सुबह या शाम के नाश्ते में अगर आप स्वादिष्ट के साथ कुछ हेल्दी भी खाना चाहते हैं, तो रागी ढोकला आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। रागी पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है और इसमें कैल्शियम व प्रोटीन भी पाया जाता है। खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से जालीदार, सॉफ्ट और स्पॉन्जी बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं रागी ढोकला बनाने की आसान विधि।

रागी का ढोकला बनाने के लिए सामग्री

 

रागी आटा 90 ग्राम, सूजी 120 ग्राम,  नमक 1 चम्मच, दही 1 कप, अदरक मिर्च पेस्ट 1 चम्मच, पिसी चीनी 1 बड़ा चम्मच, तेल 3 बड़े चम्मच, ईनो 1.5 चम्मच, सरसों के दाने आधा छोटा चम्मच, दो हरी मिर्च, तिल का तिल 1 चम्मच, नारियल ताज़ा नारियल, हरा धनिया

रागी का ढोकला बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: रागी का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में रागी आटा, सूजी और दही डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब आप इसमें डेढ़ कप पानी डालें और अच्छी तरह से व्हिस्क करते हुए बिना लम्प्स वाला बैटर तैयार करें। अब इसमें नमक, अदरक मिर्च पेस्ट, पिसी चीनी और एक चम्मच तेल डालकर फिर से अच्छे से मिलाएं और बीस मिनट तक ढककर रख दें।

  • दूसरा स्टेप: अब, एक कंटेनर को चारों तरफ से ग्रीस कर लें और फिर रागी के बैटर में एक चम्मच इनो डालें और अच्छी तरह से मिलाकर, बैटर को कंटेनर में डालें।

  • तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन करते हुए हुए एक बड़ी कड़ाही में पानी रखें और उसके ऊपर बैटर वाला कंटेनर रख दें। अब इसे ढककर बीस मिनट तक पकाएं। गैस की आंच मीडियम से स्लो रखें। बीस मिनट बाद एक टूथपिक को बैटर में डालकर चेक करें की वह पक गया है या नहीं। जब ये पक जाए तब गैस बंद कर दें। 

  • चौथा स्टेप: जब कंटेनर ठंडा हो जाए तो उसे थाली पर उल्टा रखें, इससे ढोकलाआसानी से निकल जायेगा। अब उसे अपनी मन पसंद के शेप में कट करें। अब एक करछी में राई, करी पत्ता, तिल से तड़का दें और फिर इस तड़के को ढोकला के ऊपर डालें। आपका रागी का ढोकला बनकर तैयार है। इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें। इसके अलावा, अगर आप बेसन का ढोकला बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी फॉलो करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल