1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए ऐसे करें मेथी दाने का इस्तेमाल, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए ऐसे करें मेथी दाने का इस्तेमाल, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 22, 2026 06:36 pm IST,  Updated : Oct 22, 2026 06:36 pm IST

अगर आप भी अपने बालों को जड़ से मजबूत और घना बनाना चाहते हैं तो हेयर केयर रूटीन में मेथी दाना को शामिल करें, डॉक्टर बता रही हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

मेथी दाना बालों के लिए फायदे- India TV Hindi
मेथी दाना बालों के लिए फायदे Image Source : UNSPLASH/ INDIA TV

आजकल लोगों में हेयर फॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बालों की बेहतरीन देखभाल के लिए आप अपने हेयर केयर रूटीन में मेथी दाना को भी शामिल करें। मेथी के बीज में प्रोटीन और कई बेहतरीन पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हेयर ग्रोथ में मदद कर सकते हैं। फेशियल कॉस्मेटिक, मैक्सिलोफेशियल और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन, डॉक्टर प्रगति नवल, बता रही हैं कि बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए मेथी दाने का इस्तेमाल कैसे करें?

हेल्दी हेयर के लिए इन तीन तरीकों से करें मेथी के बीज का इस्तेमाल 

  • मेथी हेयर मिस्ट: डॉक्टर प्रगति नवल कहती हैं कि बालों को हेल्दी रखने के लिए आप मेथी के हेयर मिस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। दो बड़े चम्मच मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगोकर रखें। अगली सुबह, इस मिश्रण को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और अब इसे हेयर मिस्ट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। मेथी में मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक नामक एसिड बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मददगार है। साथ ही यह इचि स्कैल्प से छुटकारा दिलाने में भी फायदेमंद है।

  • मेथी हेयर ऑयल: अगर आप बालों को ग्रोथ नेचुरली बढ़ाना चाहते हैं तो हेयर ऑयलिंग के लिए जिस तेल का इस्तेमाल करते हैं उसमें मेथी दाना को भी शामिल करें। डॉक्टर प्रगति नवल कहती हैं, आधा कप नारियल तेल को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक गर्म करें और फिर इसमें दो बड़े चम्मच मेथी के बीज डाल दें। मिश्रण को ठंडा होने दें, फिर तेल को छान लें और बीजों को हटा दें। तैयार तेल को स्कैल्प पर लगाएं और धोने से पहले कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।

  • मेथी दाना हेयर पैक: मेथी सिर्फ बालों को घना बनाने में ही मदद नहीं करता है बल्कि यह बालों को शाइनी और चमकदार भी बनाता है। बालों को कंडीशन और मॉइस्चराइज़ करने के लिए, एक बाउल में एक बड़ा चम्मच मेथी पाउडर और चार बड़े चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस हेयर मास्क को स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।