1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. नॉर्मल RO के पानी को बनाएं एल्कलाइन वॉटर, 1 पिंच बेकिंग सोडा करेगा काम, जान लें इसके फायदे

नॉर्मल RO के पानी को बनाएं एल्कलाइन वॉटर, 1 पिंच बेकिंग सोडा करेगा काम, जान लें इसके फायदे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 22, 2026 03:08 pm IST,  Updated : Oct 22, 2026 03:08 pm IST

एल्कलाइन वॉटर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। खासतौर से इसे गट हेल्थ के लिए अच्छा माना गया है। आप घर में कुछ चीजों से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइये जानते हैं एल्कलाइन वॉटर के फायदे।

एल्कलाइन वॉटर- India TV Hindi
एल्कलाइन वॉटर Image Source : INDIA TV

इन दिनों एल्कलाइन वॉटर काफी पॉपुलर हो रहा है। एल्कलाइन वॉटर में पानी का पीएच (pH) लेवल नॉर्मल नल के पानी से ज्यादा होता है। आमतौर पर टैप वॉटर का पीएच लेवल 6.5 से 7 के बीच होता है लेकिन 7 से ज्यादा पीएच स्तर वाले पानी को क्षारीय यानी एल्कलाइन कहा जाता है। एल्कलाइन वॉटर का पीएच स्तर आमतौर पर 8 से 9 के बीच होता है। 

नेचुरल एल्कलाइन वॉटर पहाड़ों के झरनों, चट्टानों से होकर गिरने वाले पानी को माना जाता है। प्राकृतिक झरनों से आने वाले पानी में मिनरल ज्यादा होते हैं। एल्कलाइन वॉटर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी हो सकते हैं, जो शरीर के लिए काफी जरूरी हैं। द योगा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉक्टर हंसा योगेन्द्र से जानते हैं एल्कलाइन वॉटर के फायदे क्या हैं?

एल्कलाइन वॉटर के फायदे 

एल्कलाइन वॉटर एसिड रिफ्लक्स यानी पेट का एसिड फूड पाइप की ओर आने की समस्या में कुछ लोगों को राहत दे सकता है। मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स शरीर के फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। हालांकि इसके बारे में अभी और रिसर्च की जा रही है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम ज्यादा होता है जिससे बोन डेंसिटी बेहतर होती है। इसमें नॉर्मल पानी से एंटीऑक्सीडेंट गुण ज्यादा होने का भी दावा किया जाता है। आप घर में भी एल्कलाइन वॉटर बना सकते हैं।

घर में एल्कलाइन वॉटर कैसे बनाएं?

बेकिंग सोडा से एल्कलाइन वॉटर- कीमती मशीन नहीं है और पहाड़ों से आना वाला शुद्ध पानी भी नहीं है को आप बेकिंग सोडा से नॉर्मल पानी को एल्कलाइन बना सकते हैं। इसके लिए एक लीटर पानी लें और उसमें करीब एक-आठवां चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। यानि करीब 1 पिंच सोडा डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें जब तक सोडा पूरी तरह घुल न जाए। बेकिंग सोडा एक क्षारीय पदार्थ है, इसलिए यह पानी का पीएच स्तर बढ़ा सकता है। हालांकि, इसमें सोडियम की मात्रा होती है। हाई ब्लड प्रेशर, किडनी या दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के इसे नहीं पानी चाहिए।

नींबू-खीरा डालकर बनाएं एल्कलाइन वॉटर- इसके लिए एक ताजा नींबू लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को एक लीटर पानी में डाल दें और लगभग 8 से 12 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर रख दें। नींबू में विटामिन C के साथ दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। हालांकि नींबू के पानी का पीएच बढ़ना जरूरी नहीं है क्योंकि नींबू अम्लीय होता है। लेकिन इससे पानी का स्वाद बदल जाता है और ज्यादा रिफ्रेशिंग लगता है। लेकिन आप इसके साथ खीरे के कुछ टुकड़े डालते हैं तो इससे पानी में कैल्शियम, मैंगनीज और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व बढ़ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।