1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. करवा चौथ पर बनाएं चावल के आटे के सॉफ्ट-सॉफ्ट लड्डू, इन ट्रिक्स से बिना टूटे बनेंगे एकदम गोल-गोल, नोट करें विधि

करवा चौथ पर बनाएं चावल के आटे के सॉफ्ट-सॉफ्ट लड्डू, इन ट्रिक्स से बिना टूटे बनेंगे एकदम गोल-गोल, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 22, 2026 07:26 pm IST,  Updated : Oct 22, 2026 07:26 pm IST

करवा चौथ पर चावल के आटे का लड्डू भी बनाया जाता है जो खाने में बेहद टेस्टी लगता है। सॉफ्ट लड्डू बनाने के लिए ये ट्रिक्स फॉलो करें

करवा चौथ चावल के आटे के लड्डू- India TV Hindi
करवा चौथ चावल के आटे के लड्डू Image Source : YOUTUEB - @THE ELECTRIC CHEF

करवा चौथ के त्योहार पर पूजा और भोग के लिए घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं। अगर आप इस बार कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो चावल के आटे के सॉफ्ट-सॉफ्ट लड्डू ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, कई बार लड्डू बनाते समय वे टूटने लगते हैं या उनका आकार सही नहीं बन पाता। ऐसे में कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप एकदम गोल, मुलायम और स्वादिष्ट लड्डू तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं चावल के आटे के लड्डू बनाने की आसान विधि और उन्हें बिना टूटे परफेक्ट शेप देने के खास टिप्स

चावल का लड्डू बनाने के लिए सामग्री

चावल का आटा आधा कप, घी 2 बड़े चम्मच, एक बड़े गिलास में दूध, एक कप चीनी, इलायची का पाउडर आधा चम्मच, एक कटोरी दूध की मलाई, कटे हुए ड्राइफ्रूट्स आधा कप

चावल का लड्डू बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: चावल के आटे का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें चावल का आटा डालें और मीडियम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक आठ से दस मिनट तक भूनें। जब आटा भून जाए तब उसे एक थाली में निकाल लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब, उसी कड़ाही पर एक चम्मच घी डालकर सभी बारीक कटे हुए ड्राइफ्रूट्स को रोस्ट करें और एक बाउल में निकाल लें। अब उसी कड़ाही में एक गिलास दूध, रोस्ट किया हुआ ड्राइफ्रूट्स, एक कप मलाई और एक कप चीनी डालें। जब चीनी अच्छी तरह मिल जाए तब उसमें भुना हुआ चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से चलाएं। 

  • तीसरा स्टेप: अब इसमें दो चम्मच घी डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं। घी मिलाने से आटे का यह मिश्रण सॉफ्ट होगा और लड्डू मुलायम बनेगा। अगर आप और भी सॉफ्ट लड्डू बनाना चाहते हैं तो चावल के आटे को भी घी में भून लें। अगर शाम के समय आपको पास्ता खाने का मन कर रहा है तो रोस्टेड टोमैटो सॉस पास्ता बना सकते हैं, नोट करें विधि

     

  • चौथा स्टेप: जब आटा अच्छी तरह से मिल जाए तो गैस बंद कर दें। जब आटे का मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो लोई काटकर लड्डू का शेप दें। अच्छे शेप के लिए अपने हाथों में आप घी भी लगा सकते हैं। और आपका करवा चौथ का लड्डू बनकर तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।