1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ब्रेकफास्ट में बनाएं बच्चों और बड़ों का पसंदीदा गार्लिक बटर पास्ता, सुबह की हो जाएगी परफेक्ट शुरुआत

ब्रेकफास्ट में बनाएं बच्चों और बड़ों का पसंदीदा गार्लिक बटर पास्ता, सुबह की हो जाएगी परफेक्ट शुरुआत

 Written By: Ritu Raj
 Published : Sep 13, 2026 06:00 am IST,  Updated : Sep 13, 2026 06:00 am IST

सुबह ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। अगर आप भी ब्रेकफास्ट के लिए कोई ऑप्शन सर्च कर रहे हैं तो गार्लिक बटर पास्ता बना सकते हैं। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है।

ब्रेकफास्ट में बनाएं बच्चों और बड़ों का पसंदीदा गार्लिक बटर पास्ता- India TV Hindi
ब्रेकफास्ट में बनाएं बच्चों और बड़ों का पसंदीदा गार्लिक बटर पास्ता Image Source : KABITA'S KITCHEN/YOUTUBE

सुबह-सुबह अक्सर सवाल उठता है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो मिनटों में तैयार हो जाए और जिसे देखते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के चेहरे खिल उठें? अगर आप रोज-रोज के पोहा, पराठे या उपमा से हटकर कुछ अलग और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो गार्लिक बटर पास्ता एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। लहसुन और बटर की खुशबू, तीखा-मीठा फ्लेवर और पास्ता का क्रीमी टेक्सचर सुबह की शुरुआत के लिए बेस्ट है। यहां हम आपके लिए गार्लिक बटर पास्ता की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

बनाने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले एक बर्तन में पानी गरम करें। इसमें थोड़ा सा नमक और आधा चम्मच तेल डालें। पानी में उबाल आने पर पास्ता डालें और इसे उबलने दें। पास्ता पक जाने पर इसे छान लें। 

स्टेप 2: अब गैस के दूसरे तरफ एक पैन लें और उसमें एक कप पानी डालें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें 2-3 टमाटर, 4-5 साबुत लाल मिर्च और 10-12 कली लहसुन डालें। फिर इसे ढक दें ताकि ये पक जाए। 5 मिनट बाद टमाटर को पलट दें ताकि ये अच्छी तरह से पक जाए। 

स्टेप 3: जब टमाटर पक जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें। इसके बाद इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। आप चाहें तो टमाटर का छिलका हटा सकते हैं। 

स्टेप 4: अब एक पैन गरम करें और उसमें 2 चम्मच बटर और थोड़ा सा तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए तो इसमें बारीक कटे प्याज डालें। जब प्याज हल्का सा गल जाए तो इसमें शिमला मिर्च, मटर डालें। आप चाहें तो अपनी पसंद की सब्जी भी डाल सकते हैं। 

स्टेप 5: इसके बाद इसे अच्छी तरह पकने दें। जब सब्जियां पक जाए तो इसमें टमाटर, चिली गार्लिक का तैयार पेस्ट डालें। 2 मिनट तक इसे पकाएं। फिर इसमें थोड़ा पानी और स्वादुनसार नमक डालें, फिर इसे पकने दें। 

स्टेप 6: इसके बाद इसमें थोड़ा टोमैटो केचअप डालें। इसके बाद इसमें काली मिर्च पाउडर, ऑरेगैनो, मिक्स हर्बस डालें। इन्हें मिला लें। अब इसमें उबला हुआ पास्ता डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। 

स्टेप 7: अब इसके ऊपर चीज डालें और फटाफट सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल