1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वुमेंस एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के 7 बल्लेबाज लौटे पवेलियन, टीम इंडिया जीत की तरफ
  Live Now

वुमेंस एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के 7 बल्लेबाज लौटे पवेलियन, टीम इंडिया जीत की तरफ

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Sep 13, 2026 11:15 pm IST

वुमेंस एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए हैं।

IND vs SL Asia Cup Final Live- India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका Image Source : AFP

वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज दुबई के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता है और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। श्रीलंका को अब इस मैच को जीतने के लिए 120 गेंदों में 184 रन बनाने होंगे। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने अर्धशतक लगाया। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। प्रतिका रावल इस मैच में नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह जी कमलिनि को मौका मिला है।

इस टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका, दोनों ही टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को रोमांचक मैच में मात दी। पिछली बार 2024 के एशिया कप फाइनल में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने थीं, तब श्रीलंका ने जीत हासिल की थी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है। टीम इससे पहले 7 बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है और दोनों टीमों की कप्तान इस बड़े मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब देखना ये होगा कि फाइनल मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

एशिया कप फाइनल के लिए भारत और श्रीलंका महिला टीमों का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, गुनालन कमलिनी

श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, विशमी गुणरत्ने, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, चेतना विमुक्ति

Latest Cricket News

Live updates :IND vs SL Womens Asia cup Final Live Score

Auto Refresh
Refresh
  • 11:07 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    श्री चरनी ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट

    भारतीय महिला टीम की स्टार स्पिनर श्री चरनी ने एक ही ओवर में श्रीलंका को दो बड़े झटके दिए हैं। उन्होंने पहले कविशा दिलहारी और उसके बाद नीलाक्षी डी सिल्वा को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। श्रीलंका को जीत के लिए 24 बॉल पर 82 रन की जरूरत है।

  • 10:57 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    श्रीलंका ने गंवाया चौथा विकेट

     श्रीलंका को इस मैच में चौथा झटका लग चुका है। हर्षिता समरविक्रमा 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उनका विकेट श्री चरनी ने लिया। श्रीलंका को यहां से जीत के लिए 36 गेंदों में 94 रन की जरूरत है।

  • 10:43 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    श्रीलंका ने गंवाया तीसरा विकेट

    श्रीलंका को इस मैच में तीसरा झटका लग चुका है। विश्मी गुणारत्ने 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उन्हें दीप्ति शर्मा ने बोल्ड किया। श्रीलंका का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 66 रन है।

  • 10:35 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया को मिली दूसरी सफलता

    चमारी अट्टापट्टू के रूप में श्रीलंका को इस मैच में दूसरा झटका लगा है। वह 21 बॉल पर 36 रन की पारी खेलकर आउट हुई। श्रीलंका का स्कोर इस वक्त दो विकेट के नुकसान पर 62 रन है।

  • 10:35 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया को मिली दूसरी सफलता

    चमारी अट्टापट्टू के रूप में श्रीलंका को इस मैच में दूसरा झटका लगा है। वह 21 बॉल पर 36 रन की पारी खेलकर आउट हुई। श्रीलंका का स्कोर इस वक्त दो विकेट के नुकसान पर 62 रन है।

  • 10:20 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर

    6 ओवर का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। विश्मी गुनारत्ने 12 और चमारी अट्टापट्टू 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

  • 10:03 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका ने दो ओवर्स में बनाए 12 रन

    श्रीलंका महिला टीम ने महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ 184 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दो ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं, जिसमें विश्मी गुणारत्ने 7 रन बनाकर खेल रही हैं तो वहीं चमारी अटापट्टू ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।

  • 9:54 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    श्रीलंका को लगा पहला झटका

    इमेशा दुलानी के रूप में श्रीलंका महिला टीम को पहला झटका लगा है। उनको क्रांति गौड़ ने पवेलियन भेजा है। श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 4 रन है।

  • 9:37 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत ने श्रीलंका के सामने रखा बड़ा टारगेट

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनल मैच में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए हैं। श्रीलंका को अब इस मैच को जीतने के लिए 184 रन की जरूरत है।

  • 9:28 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    हरमनप्रीत कौर 14 रन बनाकर लौटी पवेलियन

    भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर एशिया कप के फाइनल में 14 रन बनाकर आउट हो गई। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन है।

  • 9:20 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    ऋचा घोष 17 रन बनाकर आउट

    वुमेंस एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष 17 रन बनाकर आउट हुई। उनका विकेट चमारी अट्टापट्टू ने लिया। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन है।

  • 9:18 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    17 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    17 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। ऋचा घोष इस मैच में 17 और हरमनप्रीत कौर 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

  • 9:05 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    स्मृति मंधाना 59 रन बनाकर हुईं आउट

    स्मृति मंधाना के रूप में टीम इंडिया को इस मैच में दूसरा झटका लगा है। वह 39 बॉल पर 59 रन बनाकर रन आउट हुई। 14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 134 रन है।

  • 9:02 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    शैफाली वर्मा 68 रन बनाकर आउट

    शैफाली वर्मा वुमेंस एशिया कप के फाइनल में 39 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हो गई। उनके आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आई है। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 130 रन है।

  • 8:54 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    स्मृति मंधाना का अर्धशतक हुआ पूरा

    स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ इस फाइनल मैच में 35 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। 11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 113 रन है।

  • 8:49 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत ने छुआ 100 का आंकड़ा

    11वें ओवर में टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। मंधाना और स्मृति दोनों इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रही हैं।

  • 8:46 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    10 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 98 रन बना लिए हैं। मंधाना 38 और शैफाली वर्मा 59 रन बनाकर जबरदस्त बल्लेबाजी कर रही हैं। श्रीलंका को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।

  • 8:36 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    शैफाली वर्मा का अर्धशतक हुआ पूरा

    शैफाली वर्मा ने फाइनल मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वहीं स्मृति मंधाना 24 रन बनाकर उनका साथ दे रही है। 8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 78 रन है।

  • 8:28 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पावरप्ले में टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी

    पावरप्ले के पहले 6 ओवर में भारत ने बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। शैफाली वर्मा 38 और स्मृति मंधाना 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

  • 8:19 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी

    4 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के गेंदबाज को यहां मैच में वापस आने के लिए विकेट की जरूरत है।

  • 8:08 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर

    भारतीय टीम ने दो ओवर का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। मंधाना 10 और शैफाली वर्मा 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। श्रीलंका को अभी भी पहली विकेट की तलाश है।

  • 8:01 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    शैफाली और मंधाना कर रही हैं ओपनिंग

    वुमेंस एशिया कप के फाइनल में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ओपनिंग कर रही हैं। वहीं श्रीलंका की तरफ से पहला ओवर मिताली अयोध्या पहला ओवर फेंक रही हैं।

  • 7:49 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कैसा रहेगा दुबई की पिच का मिजाज?

    दुबई की पिच पर इस बड़े मैच में स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन क्वालिटी स्पिनर्स हैं, इसलिए बीच के ओवरों में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना और स्पिन गेंदों को खेलना सबसे मुश्किल काम होगा।

  • 7:39 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग XI

    श्रीलंका महिला: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या

  • 7:36 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारतीय महिला टीम की प्लेइंग XI

    स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

  • 7:32 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    वुमेंस एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने टॉस जीता है और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

  • 7:28 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया

    भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई थी। इस एशिया कप में भारतीय महिला टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है।

  • 6:58 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    T20I क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 25 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं श्रीलंका सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी है और 1 मैच बेनतीजा रहा। वहीं T20 एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें भारत ने 4 और श्रीलंका ने 1 मैच जीता है।

     

  • 6:44 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    फाइनल मैच के लिए श्रीलंका महिला टीम का स्क्वॉड

    चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, विशमी गुणरत्ने, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, चेतना विमुक्ति

     

  • 6:35 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    एशिया कप फाइनल के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

    स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, गुनालन कमलिनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल