1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दी पहले टी20 मैच में 7 विकेट से मात, अभिषेक-ईशान का बल्ले से दिखा कमाल

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दी पहले टी20 मैच में 7 विकेट से मात, अभिषेक-ईशान का बल्ले से दिखा कमाल

 Written By: Abhishek Pandey
 Updated : Sep 13, 2026 10:58 pm IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जिसको भारतीय टीम एकतरफा 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही है।

India vs Afghanistan- India TV Hindi
भारत बनाम अफगानिस्तान, पहला टी20 मैच Image Source : PTI

भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनकी तरफ से अजमतुल्लाह ओमरजई के बल्ले से शानदार 64 रनों की पारी देखने को मिली। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट हासिल किए तो वहीं इसके अलावा अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं भारतीय टीम ने 157 रनों का टारगेट सिर्फ 13.4 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा के बल्ले से शानदार 82 रनों की पारी देखने को मिली।

अभिषेक-ईशान ने खेली धुंआधार पारी

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 157 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें 18 के स्कोर पर पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा जो सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा का शानदार तरीके से साथ दिया जिसमें दोनों ही बल्लेबाजों ने धुआंधार अंदाज में रन बनाते हुए दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 53 गेंदों में 121 रनों की साझेदारी कर दी। अभिषेक शर्मा के बल्ले से जहां 82 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली तो वहीं ईशान किशन ने भी 42 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजी में दिखा अर्शदीप सिंह का कमाल

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबादी करने का फैसला लिया था, जिसमें गेंद से अर्शदीप सिंह का कमाल देखने को मिला जो इस मैच में अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 19 रन देने के साथ तीन विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत - अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी।

अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नांगेयालिया खरोती।

 

 

Latest Cricket News

IND vs AFG 1st T20I Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 10:32 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 7 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम

    अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है, जिसमें टीम इंडिया को इस मैच में 157 रनों का टारगेट मिला था और उसको उन्होंने 13.4 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 82 जबकि ईशान किशन ने 42 रनों की शानदार पारी खेली।

  • 10:24 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने गंवाया तीसरा विकेट

    भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 152 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट 13वें ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन के रूप में गंवाया है जो 33 गेंदों में 42 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।

  • 10:18 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अभिषेक शर्मा 82 रन बनाकर हुए आउट

    अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 157 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 139 के स्कोर पर 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना दूसरा विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो 32 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

  • 10:07 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

    अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वहीं टीम इंडिया का स्कोर 9 ओवर्स के बाद एक विकेट के नुकसान पर 113 रन था।

  • 9:57 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया ने 7 ओवर्स में बनाए 90 रन

    भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 157 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा 47 और ईशान किशन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अब जीत हासिल करने के लिए सिर्फ 67 रन और बनाने हैं।

  • 9:51 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 5 ओवर्स में बनाए 69 रन

    अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 157 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा 33 और ईशान किशन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:41 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने तीन ओवर्स में बनाए 32 रन

    भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 157 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 18 और ईशान किशन एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:35 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत को लगा पहला झटका

    टीम इंडिया को इस मैच में पहला झटका 18 रन के स्कोर पर लगा है। संजू सैमसन इस मैच में 10 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

  • 9:33 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    दो ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया दो ओवर का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 18 रन बना चुकी है। अफगानिस्तान को यहां विकेट की सख्त जरूरत है।

  • 9:14 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अफगानिस्तान ने बनाया 156 रनों का स्कोर

    भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें ओमरजई के बल्ले से शानदार 64 रनों की पारी देखने को मिली है।

  • 9:06 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    नूर अहमद बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

    भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना 8वां विकेट 131 के स्कोर पर नूर अहमद के रूप में गंवा दिया है, जो बिना खाता खोले रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।

  • 9:05 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    राशिद खान एक रन बनाकर हुए आउट

    अफगानिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 के स्कोर पर अपना 7वां विकेट राशिद खान के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ एक रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने।

  • 8:55 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    मोहम्मद नबी को अर्शदीप सिंह ने भेजा पवेलियन

    अफगानिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना छठा विकेट 126 के स्कोर पर मोहम्मद नबी के रूप में गंवाया है जो 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर 33 के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह का शिकार बने।

  • 8:42 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अफगानिस्तान की टीम ने 14 ओवर्स में बनाए 87 रन

    अफगानिस्तान की टीम ने दिल्ली में खेले जा रहे भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। मोहम्मद नबी 16 और अजमतुल्लाह ओमरजई 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:32 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अफगानिस्तान ने 12 ओवर्स में बनाए 71 रन

    भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। मोहम्मद नबी 12 और अजमतुल्लाह ओमरजई 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:21 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अफगानिस्तान ने 10 ओवर्स में बनाए 56 रन

    अफगानिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं, जिसमें ओमरजई 10 और मोहम्मद नबी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:11 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    43 के स्कोर पर अफगानिस्तान ने गंवाया 5वां विकेट

    भारत के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की तरफ से काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने अपना पांचवां विकेट दारविश रसूली के रूप में 43 के स्कोर पर गंवा दिया। दारविश दो के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने।

  • 8:06 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    गुलबदीन नईब 2 रन बनाकर हुए आउट

    अफगानिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए छठे ओवर की चौथी गेंद पर अपना चौथा विकेट गुलबदीन नईब के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ 2 के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।

  • 8:01 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    सेदिकुल्लाह अटल 13 रन बनाकर हुए आउट

    अफगानिस्तान टीम की भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में काफी खराब शुरुआत देखने को मिली है, जिसमें टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपना तीसरा विकेट पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 39 के स्कोर पर सेदिकुल्लाह अटल के रूप में गंवा दिया है, जो 13 के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह का शिकार बने।

  • 7:56 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    इब्राहिम जादारन रन आउट होकर लौटे पवेलियन

    भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर अपना दूसरा विकेट कप्तान इब्राहिम जादरान के रूप में 38 के स्कोर पर गंवा दिया। जादरान 11 के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

  • 7:48 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अफगानिस्तान ने दो ओवर्स में बनाए 18 रन

    अफगानिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं, जिसमें अटल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं जादरान ने 5 रन बना लिए हैं।

  • 7:39 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    गुरबाज बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

    अफगानिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में 5 के स्कोर पर पहला झटका रहमनुल्लाह गुरबाज के रूप में लगा है, जो बिना खाता खोले जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पवेलियन लौट गए। अब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर सेदिकुल्लाह अटल उतरे हैं।

  • 7:35 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अफगानिस्तान की तरफ से जादरान और गुरबाज ओपनिंग में उतरे

    भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टॉस हारने के बाद अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उनकी तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ओपनिंग में उतरे हैं।

  • 7:16 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग 11 पहले टी20 मैच में भारत के खिलाफ

    इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

  • 7:12 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले टी20 मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

  • 7:08 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

    भारत और अफगानिस्तान के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

  • 6:51 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    श्रेयस अय्यर के लिए अहम सीरीज

    टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के बाद श्रेयस अय्यर के लिए अब तक की राह काफी कठिन रही है, जिसमें तीन सीरीज में खेलने के बाद सिर्फ एक में जीत हासिल हो सकी है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली यह सीरीज बतौर कप्तान श्रेयस के लिए काफी अहम रहेगी।

  • 6:37 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम का अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक रहा शानदार रिकॉर्ड

    भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो वह अब तक काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 8 में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा है।

  • 6:27 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अफगानिस्तान का भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड

    रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नांगेयालिया खरोती।

  • 6:17 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

    अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी।

  • 6:08 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दिल्ली के मैदान पर होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच

    भारत और अफगानिस्तान के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं तो वहीं अफगानिस्तान की कप्तान इब्राहिम जादरान कर रहे हैं। इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल