1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दही और लहसुन से बनाएं स्वादिष्ट सब्जी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं, झटपट नोट कर लें रेसिपी

दही और लहसुन से बनाएं स्वादिष्ट सब्जी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं, झटपट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 24, 2025 08:20 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 08:20 pm IST

अगर आपको भी अपने लंच या डिनर में चटपटी सब्जी का सेवन करना पसंद है तो आप दही और लहसुन से बनी यह सब्जी एक बार ज़रूर बनाएं। इसे बनाना बेहद आसान है। चलिए, जानते हैं रेसिपी?

दही और लहसुन सब्जी - India TV Hindi
दही और लहसुन सब्जी Image Source : SOCIAL

आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो न केवल खाने में स्वाद से भरपूर है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। आज हम आपको दही और लहसुन की चटपटी सब्जी (curd chilli and garlic curry recipe in hindi) की रेसिपी बताएँगे। इसे बनान बेहद आसान होता है।  तो, चलिए जानते हैं दही की यह स्वादिष्ट सब्जी रेसिपी कैसे बनाएं?

दही, मिर्च और लहसुन की सब्जी के लिए सामग्री: Ingredients for Yogurt, Chilli and Garlic Curry:

एक कप दही, 10 से 12 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच सूखा हरा धनिया, चुटकी भर हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च, पिंक साल्ट सवाद अनुसार, 2  चम्मच तेल, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच सौंफ

दही, मिर्च और लहसुन की सब्जी कैसे बनाएं? How to make Curd, Chilli and Garlic Curry?

दही, मिर्च और लहसुन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप दही लेंगे और उसे अच्छी तरह से फेंट लेंगे। अब, फेंटें हुए दही में 1 चम्मच सूखा हरा धनिया, चुटकी भर हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च, पिंक साल्ट सवाद अनुसार डालें। अब इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस बाउल को एक जगह रखें। अब गैस ऑन करें और उस पर एक पैन रखें। 

जब पैन गर्म हो जाए तो उसमें 2  चम्मच तेल डालें। तेल में आप आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच सौंफ और करी पत्ता से तड़का दें। जब ये हलके सुनहरे हो जाएं तब इसमें लहसुन और मिर्च को कद्दूकस कर डालें। अब लहसुन को लाल होने दें। जब लहसुन अच्छी तरह लाल हो जाए तब उसमें दही का मिश्रण डालें और इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें अब आधा कप पानी डालें और सब्जी को 5 मिनट तक पकाएं। आपकी दही और लहसुन की सब्जी तैयार है। इसे रोटी या चावल के साथ जमकर खाएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल