1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इमली की खट्टी-मीठी चटनी खोल देगी जुबान के सारे टेस्ट बड्स, ट्राई करके देखें ये रेसिपी

इमली की खट्टी-मीठी चटनी खोल देगी जुबान के सारे टेस्ट बड्स, ट्राई करके देखें ये रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 21, 2025 11:31 am IST,  Updated : Mar 21, 2025 02:48 pm IST

क्या आपको भी इमली की चटनी का खट्टा-मीठा स्वाद पसंद है? अगर हां, तो आपको इमली की चटनी की इस बेहद आसान रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

इमली की चटनी- India TV Hindi
इमली की चटनी Image Source : SOCIAL

क्या आप भी धनिए की चटनी और पुदीने की चटनी खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आपको इस बार इमली की चटनी बनाकर देखनी चाहिए। इमली की चटनी बनाने के लिए आपको 250 ग्राम इमली, 100 ग्राम गुड़, आधी स्पून काला नमक, आधी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक-चौथाई स्पून जीरा, एक-चौथाई स्पून हींग और एक स्पून हल्दी पाउडर की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक कटोरे में एक कप पानी डालकर इमली को लगभग 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रख दीजिए।

दूसरा स्टेप- जब इमली नरम हो जाए, तब आप इसके बीजों को निकालकर अलग कर लीजिए। अब इमली और इमली के पानी को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब इमली को छलनी से छानकर एक कटोरे में निकाल लीजिए। इसके बाद पैन में तेल डालकर गर्म होने दीजिए।

चौथा स्टेप- सबसे पहले पैन में जीरा और हींग डालिए। इसके बाद पैन में हल्दी पाउडर डालकर इमली के पेस्ट को भी एड कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- आपको इन सभी चीजों को मीडियल फ्लेम पर अच्छी तरह से पका लेना है। अब आपको इसमें उबाल आने तक इंतजार करना है।

छठा स्टेप- उबाल आने के बाद इसमें गुड़, काला नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाकर लगभग 5 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं।

ध्यान रहे कि आपको इमली की चटनी को लगातार चलाते रहना है वरना चटनी जल सकती है। आखिर में आप गैस बंद करके इमली की चटनी को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इस चटनी को किसी भी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। यकीन मानिए इमली की इस चटनी का खट्टा-मीठा स्वाद, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। सही मात्रा में इस चटनी का सेवन करना आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल