1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर गुलाब जल लगाने से क्या होता है? जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

चेहरे पर गुलाब जल लगाने से क्या होता है? जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 20, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Mar 20, 2025 06:21 pm IST

गुलाब जल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए गुलाब जल को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

गुलाब जल के फायदे- India TV Hindi
गुलाब जल के फायदे Image Source : FREEPIK

दादी-नानी के जमाने से चेहरे पर गुलाब जल लगाने की सलाह दी जाती रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुलाब जल में विटामिन सी, एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हर रोज गुलाब जल लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

रूखी-बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके चेहरे पर बार-बार मुंहासे निकल जाते हैं, तो आपको गुलाब जल को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए। इसके अलावा गुलाब जल लगाकर आप अपनी त्वचा के निखार को भी बढ़ा सकते हैं। त्वचा को जवान और मुलायम बनाए रखने के लिए भी गुलाब जल को यूज किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुराने जमाने से ही गुलाब जल को त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है।

कैसे करें इस्तेमाल?

रात में सोने से पहले गुलाब जल लगाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप एक कटोरी में थोड़ा सा गुलाब जल और विटामिन ई के कैप्सूल को निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा गुलाब जल और फिटकरी का मिक्सचर भी आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गुलाब जल और दूध को मिलाकर लगाने से भी आप अपनी त्वचा को बेदाग बना सकते हैं। इन तरीकों से गुलाब जल को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

गौर करने वाली बात

अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो आपको गुलाब जल को अपने पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए। दरअसल, अगर गुलाब जल आपकी त्वचा पर सूट नहीं किया, तो आपकी स्किन पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल