1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'परिवार और रिश्ते पीछे छूट गए', सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में भावुक हुए आमिर, करियर के सबसे मुश्किल दौर को किया याद

'परिवार और रिश्ते पीछे छूट गए', सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में भावुक हुए आमिर, करियर के सबसे मुश्किल दौर को किया याद

सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। इसी दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे कमजोर पलों के बारे में भी बताया।

Written By: Priya Shukla
Published : Oct 23, 2026 10:55 am IST,  Updated : Oct 23, 2026 10:55 am IST
गुरुवार को सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मंच पर अभिनेता आमिर खान की आंखों में आंसू आ गए, जब उन्होंने अपने अभिनय करियर के सबसे कठिन पलों को याद किया। अभिनेता ने बताया कि कैसे तीन दशकों तक लगातार काम करने के कारण उन्हें अपने परिवार के साथ बिताने के लिए समय नहीं मिल पाया।
1/7 Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions
गुरुवार को सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मंच पर अभिनेता आमिर खान की आंखों में आंसू आ गए, जब उन्होंने अपने अभिनय करियर के सबसे कठिन पलों को याद किया। अभिनेता ने बताया कि कैसे तीन दशकों तक लगातार काम करने के कारण उन्हें अपने परिवार के साथ बिताने के लिए समय नहीं मिल पाया।
आमिर खान अक्सर इस बारे में बात करते आए हैं कि कैसे एक समय पर उन्होंने अपनी करियर की खातिर अपने परिवार पर ध्यान देना कम कर दिया था, जिसका उनकी निजी जिंदगी पर काफी ज्यादा असर हुआ। अब एक बार फिर वह अपनी जिंदगी के उस पहलू पर बात करते नजर आए और काफी भावुक हो गए। गुरुवार को सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में कॉमेडियन ऋषि बुधराणी के साथ हुई बातचीत में आमिर ने अपने जीवन और काम के बारे में चर्चा की।
2/7 Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions
आमिर खान अक्सर इस बारे में बात करते आए हैं कि कैसे एक समय पर उन्होंने अपनी करियर की खातिर अपने परिवार पर ध्यान देना कम कर दिया था, जिसका उनकी निजी जिंदगी पर काफी ज्यादा असर हुआ। अब एक बार फिर वह अपनी जिंदगी के उस पहलू पर बात करते नजर आए और काफी भावुक हो गए। गुरुवार को सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में कॉमेडियन ऋषि बुधराणी के साथ हुई बातचीत में आमिर ने अपने जीवन और काम के बारे में चर्चा की।
आमिर खान से जब उनके करियर के सबसे कमजोर पलों को लोकर सवाल किया गया तो सुपरस्टार ने कोरोना काल को याद किया और बताया कि कैसे कोविड के दौरान उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनकी जिंदगी के कई साल गुजर चुके हैं और वह इस दौरान पूरी तरह काम में डूबे रहे।
3/7 Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions
आमिर खान से जब उनके करियर के सबसे कमजोर पलों को लोकर सवाल किया गया तो सुपरस्टार ने कोरोना काल को याद किया और बताया कि कैसे कोविड के दौरान उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनकी जिंदगी के कई साल गुजर चुके हैं और वह इस दौरान पूरी तरह काम में डूबे रहे।
आमिर खान कहते हैं- 'कोविड के दौरान जब मैं घर पर बैठा था और सोच रहा था, तो मुझे लगा कि मेरी जिंदगी के कई साल गुजर चुके है। एक-दो या पांच साल तक किसी एक काम के पीछे पूरी तरह से पागल होकर उसमें डूब जाना तो ठीक है, लेकिन अगर ऐसा 30 साल तक चलता रहा तो इसका मतलब कि आपने अपने रिश्ते खो दिए हैं। आपके बच्चे बड़े हो गए हैं, बालिग हो गए हैं। और ये सोचकर मुझे एक खालीपन महसूस हुआ।'
4/7 Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions
आमिर खान कहते हैं- 'कोविड के दौरान जब मैं घर पर बैठा था और सोच रहा था, तो मुझे लगा कि मेरी जिंदगी के कई साल गुजर चुके है। एक-दो या पांच साल तक किसी एक काम के पीछे पूरी तरह से पागल होकर उसमें डूब जाना तो ठीक है, लेकिन अगर ऐसा 30 साल तक चलता रहा तो इसका मतलब कि आपने अपने रिश्ते खो दिए हैं। आपके बच्चे बड़े हो गए हैं, बालिग हो गए हैं। और ये सोचकर मुझे एक खालीपन महसूस हुआ।'
बात करते-करते आमिर खान इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद उन्होंने फैंस से माफी मांगी। अपने आंसू पोछंते हुए आमिर खान ने बताया कि कोविड के दौरान इस अनुभव ने उन्हें अपनी जिंदगी में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया और पिछले चार सालों से वह अपने परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालने की पूरी कोशिश करते हैं।
5/7 Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions
बात करते-करते आमिर खान इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद उन्होंने फैंस से माफी मांगी। अपने आंसू पोछंते हुए आमिर खान ने बताया कि कोविड के दौरान इस अनुभव ने उन्हें अपनी जिंदगी में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया और पिछले चार सालों से वह अपने परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालने की पूरी कोशिश करते हैं।
आमिर खान ने आगे कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि ये खयाल मुझे 56 साल की उम्र में आया, न कि 86 साल की उम्र में, नहीं तो इस बारे में कुछ भी कर पाने में बहुत देर हो चुकी होती।'
6/7 Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions
आमिर खान ने आगे कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि ये खयाल मुझे 56 साल की उम्र में आया, न कि 86 साल की उम्र में, नहीं तो इस बारे में कुछ भी कर पाने में बहुत देर हो चुकी होती।'
बातचीत के दौरान आमिर खान से 2009 में आई '3 ईडियट्स' के सीक्वल के बारे में भी पूछा गया, जिस पर बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि वह अभी इसके बारे में कुछ नहीं बता सकते, लेकिन इतना जरूर कहा कि राजू यानी राजकुमार हिरानी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जल्दी ही वह उन्हें कहानी का फाइनल वर्जन सुनाएंगे।
7/7 Image Source : Instagram/@aamirkhanproductions

Advertisement