किचन के ग्रेनाइट पर लगे हैं जिद्दी दाग, इन आसान तरीकों से होंगे साफ
किचन के ग्रेनाइट पर लगे हैं जिद्दी दाग, इन आसान तरीकों से होंगे साफ
किचन के ग्रेनाइट पर तेल मसाले के जिद्दी दाग का लगना आम बात है लेकिन कई बार ये दाग इतने जिद्दी हो जाते हैं कि इन्हें छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यहां बताए गए आसान तरीकों को अपनाकर आप ग्रेनाइट से जिद्दी दाग को आसानी से हटा सकते हैं।
Published : Oct 22, 2026 05:37 pm IST, Updated : Oct 22, 2026 05:37 pm IST
1/5Image Source : magnific
बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड: जिद्दी और पुराने तेल या हल्दी के दागों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल सबसे कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा सा हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे दाग वाली जगह पर लगा दें और ऊपर से प्लास्टिक रैप से ढककर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर सुबह इसे गीले कपड़े से पोंछ लें और साफ़ पानी से धो लें।
2/5Image Source : magnific
बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड: रोजमर्रा के चिकने और हल्के दागों को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए बेकिंग सोडा और कुछ बूंदें लिक्विड डिश सोप को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दाग पर लगाएं और एक मुलायम स्पंज या कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें। ऐसा करने से दाग आसानी से हट जाएंगे।
3/5Image Source : magnific
अमोनिया और हाइड्रोजन पेरोक्साइड: चाय, कॉफी या जूस के दाग को हटाने में ये तरीका कारगर साबित हो सकता है। इसे इस्तेमाल करते समय दस्ताने पहनें और किचन की खिड़कियां खुली रखें। हाइड्रोजन पेरोक्साइड में अमोनिया की कुछ बूंदें मिलाएं और दाग पर लगाएं। जैसे ही दाग हल्का होते ही तुरंत गीले कपड़े से पोंछकर सूखा लें।
4/5Image Source : magnific
डिस्टिल्ड वॉटर और रबिंग अल्कोहल: यह तरीका ग्रेनाइट को बिना नुकसान पहुंचाए बैक्टीरिया और हल्के दागों को साफ करने के साथ-साथ चमक भी लौटाता है। इसके लिए बराबर मात्रा में डिस्टिल्ड वॉटर और रबिंग अल्कोहल को मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसे काउंटरटॉप पर स्प्रे करें और एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें।
5/5Image Source : magnific
कॉर्नस्टार्च का करें इस्तेमाल: अगर ग्रेनाइट पर तेल या घी का फ्रेश या पुराना दाग लग गया है, तो कॉर्नस्टार्च बहुत काम आता है। इसके लिए दाग वाली जगह पर अच्छी मात्रा में कॉर्नस्टार्च छिड़क दें और इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। कॉर्नस्टार्च तेल को अपने अंदर सोख लेगा। इसके बाद इसे सूखे कपड़े या ब्रश से साफ कर लें और हल्के गुनगुने पानी से धो लें।