1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. रश्मिका मंदाना को 'बिकिनी' से परहेज, पति विजय देवरकोंडा के आगे बयां की दिल की बात, बोलीं- 'मैं वैसी इंसान नहीं'

रश्मिका मंदाना को 'बिकिनी' से परहेज, पति विजय देवरकोंडा के आगे बयां की दिल की बात, बोलीं- 'मैं वैसी इंसान नहीं'

विजय देवरकोंडा का कहना है कि जब कोई कलाकार कुछ खास तरह के कपड़े पहनने या ऐसे सीन करने में असहज महसूस करता है तो उसे सपोर्ट किया जाना चाहिए। इसी दौरान रश्मिका ने बताया कि कैसे इस बारे में बात रखना कई बार मुश्किल हो जाता है।

Written By: Priya Shukla
Published : Oct 22, 2026 11:23 am IST,  Updated : Oct 22, 2026 11:23 am IST
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शिरकत की, जहां दोनों ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इसी दौरान विजय ने कहा कि कलाकारों को ऐसे सीन या कपड़े पहनने से मना करने की आजादी होनी चाहिए, जिसमें वह कम्फर्टेबल महसूस नहीं करते। बातचीत के दौरान विजय ने उस दवाब के बारे में खुलकर बात की जो कलाकारों को ऐसे समय पर झेलना पड़ता है, जब वह किसी सीन को करने में असहज हों और फिल्म पहले ही साइन कर चुके होते हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@karanjohar

इसी दौरान रश्मिका मंदाना ने भी विजय की बात का समर्थन किया और कहा कि कलाकारों को अपनी असहजता जाहिर करने की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ऐसा माहौल होना चाहिए कि किसी कलाकार को अपनी असहजता जाहिर करते समय इस बात की चिंता न सताए कि निर्देशक या सेट पर मौजूद अन्य लोग इस पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।
2/7 Image Source : Instagram/@rashmika_mandanna
इसी दौरान रश्मिका मंदाना ने भी विजय की बात का समर्थन किया और कहा कि कलाकारों को अपनी असहजता जाहिर करने की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ऐसा माहौल होना चाहिए कि किसी कलाकार को अपनी असहजता जाहिर करते समय इस बात की चिंता न सताए कि निर्देशक या सेट पर मौजूद अन्य लोग इस पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।
रश्मिका कहती हैं कि कमर्शियल फिल्मों में अक्सर कलाकारों को ऐसे कपड़े पहनने पड़ते हैं, जिन्हें वह सामान्य तौर पर नहीं चुनेंगे, लेकिन फिर भी उन्हें अपनी लिमिट्स तय करने की छूट मिलनी चाहिए। रश्मिका ने माना कि उन्हें खुद बहुत ज्यादा स्किन शो करने में सहज महसूस नहीं होता, भले ही किसी कैरेक्टर की डिमांड ऐसे कपड़े पहनने की ही क्यों न हो।
3/7 Image Source : Instagram/@rashmika_mandanna
रश्मिका कहती हैं कि कमर्शियल फिल्मों में अक्सर कलाकारों को ऐसे कपड़े पहनने पड़ते हैं, जिन्हें वह सामान्य तौर पर नहीं चुनेंगे, लेकिन फिर भी उन्हें अपनी लिमिट्स तय करने की छूट मिलनी चाहिए। रश्मिका ने माना कि उन्हें खुद बहुत ज्यादा स्किन शो करने में सहज महसूस नहीं होता, भले ही किसी कैरेक्टर की डिमांड ऐसे कपड़े पहनने की ही क्यों न हो।
रश्मिका कहती हैं- 'कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें करने में मुझे समस्या है। मैं ये बात अच्छे से समझती हूं कि कुछ किरदारों के लिए बिकिनी या रिवीलिंग कपड़े पहनने की जरूरत होती है। लेकिन, फिर भी मैं ये बात कहना चाहती हूं कि मुझे स्किन शो करने में सहज महसूस नहीं होता। मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं।'
4/7 Image Source : Instagram/@rashmika_mandanna
रश्मिका कहती हैं- 'कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें करने में मुझे समस्या है। मैं ये बात अच्छे से समझती हूं कि कुछ किरदारों के लिए बिकिनी या रिवीलिंग कपड़े पहनने की जरूरत होती है। लेकिन, फिर भी मैं ये बात कहना चाहती हूं कि मुझे स्किन शो करने में सहज महसूस नहीं होता। मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं।'
रश्मिका आगे बताती हैं कि उन्होंने कॉस्ट्यूम्स और सीन्स को लेकर अपनी कुछ लिमिट्स तय की हैं और वह हमेशा से ऐसे निर्देशकों के साथ काम करना ही पसंद करती आई हैं, जो उनकी सीमाओं और उनके फैसले का सम्मान करते हैं।
5/7 Image Source : Instagram/@rashmika_mandanna
रश्मिका आगे बताती हैं कि उन्होंने कॉस्ट्यूम्स और सीन्स को लेकर अपनी कुछ लिमिट्स तय की हैं और वह हमेशा से ऐसे निर्देशकों के साथ काम करना ही पसंद करती आई हैं, जो उनकी सीमाओं और उनके फैसले का सम्मान करते हैं।
रश्मिका ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा- 'जब आप कमर्शियल फिल्में करते हैं तो कई बार ऐसे कॉस्ट्यूम सामने आते हैं, जो पहनने में आप पूरी तरह कम्फर्टेबल नहीं होते। हालांकि, मैंने अपने लिए कुछ सीमाएं तय की हैं। अक्सर निर्देशक भी इसे मान लेते हैं, क्योंकि मैं उन्हीं लोगों के साथ काम करना पसंद करती हूं, जो मेरी सीमाओं का सम्मान करते हैं।'
6/7 Image Source : Instagram/@rashmika_mandanna
रश्मिका ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा- 'जब आप कमर्शियल फिल्में करते हैं तो कई बार ऐसे कॉस्ट्यूम सामने आते हैं, जो पहनने में आप पूरी तरह कम्फर्टेबल नहीं होते। हालांकि, मैंने अपने लिए कुछ सीमाएं तय की हैं। अक्सर निर्देशक भी इसे मान लेते हैं, क्योंकि मैं उन्हीं लोगों के साथ काम करना पसंद करती हूं, जो मेरी सीमाओं का सम्मान करते हैं।'
बातचीत के दौरान विजय ने माना कि अपनी बात रखना हमेशा आसान नहीं होता, सिर्फ एक्ट्रेसेस के लिए ही नहीं बल्कि अभिनेताओं के लिए भी। उन कलाकारों के लिए भी जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। वह कहते हैं- 'लेकिन, इस तरह की बातचीत करना अभी भी चुनौतीपूर्ण होता है, ये मुश्किल काम है।'
7/7 Image Source : Instagram/@karanjohar

Advertisement