1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक झटके में 5500 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट; चेक करें आज के 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

एक झटके में 5500 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट; चेक करें आज के 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Oct 22, 2026 10:27 am IST,  Updated : Oct 22, 2026 10:27 am IST

सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेज गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजार में कमजोरी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी 5,500 रुपये से ज्यादा टूट गई, जबकि सोना भी सस्ता हुआ।

सोने और चांदी की...- India TV Hindi
सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट Image Source : CANVA

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार यानी 22 अक्टूबर 2026 को बड़ी गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजार में बुलियन की कीमतों में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। चांदी की कीमत में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि सोना भी करीब 1 फीसदी टूट गया। अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लान बना रहे हैं, तो बाजार के ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान चांदी का भाव 2 फीसदी से ज्यादा टूटकर 2,03,580 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया। यानी पिछले स्तर के मुकाबले इसमें करीब 5,500 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं, MCX पर सोने का भाव भी करीब 1 फीसदी गिरकर 1,44,268 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे सोना और चांदी दोनों में निवेश करने वाले लोगों की नजर बाजार की चाल पर बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव दिखाई दिया। स्पॉट गोल्ड करीब 1 फीसदी गिरकर 4,112 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं, स्पॉट सिल्वर में लगभग 2.2 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव करीब 56.6 डॉलर प्रति औंस रहा। इस गिरावट के पीछे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को एक अहम वजह माना जा रहा है। अमेरिकी WTI क्रूड करीब 1.4 फीसदी चढ़कर 98.5 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड में 1.7 फीसदी की तेजी आई और यह 111 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार करता दिखा। तेल की महंगाई से वैश्विक स्तर पर महंगाई और ऊर्जा संकट की चिंताएं बढ़ रही हैं।

दिल्ली समेत बड़े शहरो में आज सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,220 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट की कीमत 1,34,040 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,09,700 रुपये है। इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,46,070 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,33,890 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

ध्यान दें: शहरवार सोने के ये भाव उपलब्ध रेट लिस्ट पर आधारित हैं। ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 3 दिन में 3600 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में 7500 रुपये की गिरावट, चेक करें आज के ताजा भाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।