1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ पहले T20I में इतिहास रचने उतरेंगे कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह भी हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

IND vs NZ पहले T20I में इतिहास रचने उतरेंगे कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह भी हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

 Written By: Vanson Soral
 Published : Oct 22, 2026 10:16 am IST,  Updated : Oct 22, 2026 10:21 am IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से T20I सीरीज का आगाज होने जा रहा है। 5 मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे।

IND vs NZ- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AFP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होने वाले पहले T20I मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि कुछ खास उपलब्धियों पर भी रहेंगी। स्टार भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह प्लेइंग-11 में शामिल होते ही बड़ा कारनामा कर देंगे, जबकि कुलदीप को खास मुकाम तक पहुंचने के लिए 2 विकेट चटकाने होंगे। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी।

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर सीरीज का पहला मैच खेलेंगी। भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड अपने घरेलू मैदान पर चुनौती पेश करेगा। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 2026 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी। ऐसे में न्यूजीलैंड उस बड़ी हार का बदला चुकता करना चाहेगी।

कुलदीप यादव पूरा कर सकते हैं स्पेशल शतक

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने के बेहद करीब हैं। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो विकेट की जरूरत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में अगर कुलदीप यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो वह 100 T20I विकेट चटकाने वाले 5वें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में उनके पास विकेट लेने के साथ टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान देने का मौका होगा। 

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • अर्शदीप सिंह - 145
  • जसप्रीत बुमराह - 126
  • हार्दिक पांड्या - 114
  • अक्षर पटेल - 113
  • कुलदीप यादव - 98

अर्शदीप सिंह खेलेंगे 100वां T20 इंटरनेशनल

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए भी यह मुकाबला खास रहने वाला है। वह अपने T20 इंटरनेशनल करियर का 100वां मैच खेलने उतरेंगे। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाने वाले अर्शदीप के लिए यह उपलब्धि बड़ी उपलब्धि होगी। वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी भारतीय टीम में वापसी हुई है। वह चार साल बाद टीम इंडिया में लौटे हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ बारिश से प्रभावित पिछले T20I मुकाबले में उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिल पाया था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उनसे गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें:

जेम्स एंडरसन के करियर पर लगा ब्रेक? लंकाशायर ने नया कॉन्ट्रैक्ट देने से किया इनकार, संन्यास की अटकलें तेज

वैभव सूर्यवंशी को लेकर खौफ में है कीवी टीम, कप्तान सैंटनर ने 15 साल के खिलाड़ी के लिए बनाया खास प्लान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।