1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, अर्शदीप सिंह दूसरे स्थान पर

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, अर्शदीप सिंह दूसरे स्थान पर

T20I क्रिकेट में तेज गेंदबाजों का बोलबाला है। आइए जानते हैं T20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के बारे में...

Written By: Vanson Soral
Published : Oct 22, 2026 01:07 pm IST,  Updated : Oct 22, 2026 01:07 pm IST
T20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टॉप-5 में शुमार हैं। आइए जानते हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के बारे में...
1/6 Image Source : AFP

ओमान के बिलाल खान T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं। बिलाल खान ने 79 T20I मैचों की 78 पारियों में 17.44 के औसत से 110 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान 3 बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया।
2/6 Image Source : AFP

जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा इस खास लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। रिचर्ड नगारवा 98 T20I मैचों की 96 पारियों में 124 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 20.79 का है। उन्होंने 3 बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है।
3/6 Image Source : AFP
जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा इस खास लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। रिचर्ड नगारवा 98 T20I मैचों की 96 पारियों में 124 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 20.79 का है। उन्होंने 3 बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है।
पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। शाहीन शाह अफरीदी ने 103 T20I मैचों में 21.35 के गेंदबाजी औसत से 136 विकेट चटकाए हैं। 3 बार उन्होंने 4 विकेट लेने का कमाल किया है।
4/6 Image Source : AFP

भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। अर्शदीप ने 100 मैचों की 96 पारियों में 145 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप का गेंदबाजी औसत 20.35 है। वह 2 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट ले चुके हैं।
5/6 Image Source : AFP
भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। अर्शदीप ने 100 मैचों की 96 पारियों में 145 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप का गेंदबाजी औसत 20.35 है। वह 2 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट ले चुके हैं।
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। मुस्तफिजुर ने 130 T20I मैचों की 129 पारियों में 169 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका औसत 21.14 है। वह 2 बार 5 विकेट हॉल लेने का कमाल भी कर चुके हैं।
6/6 Image Source : AFP

Advertisement