Published : Oct 22, 2026 11:21 am IST, Updated : Oct 22, 2026 11:44 am IST
1/5Image Source : UNSPLASH
उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, इसलिए अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जिससे शरीर को कैल्शियम और विटामिन डी मिल सके। पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे कुछ ऐसे मीठे फूड्स के बारे में बता रही हैं जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि उनका सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत होंगी।
2/5Image Source : UNSPLASH
मखाना खीर: अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में मखाना को ज़रूर शामिल करें। मखाना कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस से भरपूर होता है जो हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कंट्रोल करने में मददगार है। आप मखाने का सेवन खीर के रूप में कर सकते हैं। दूध और मखाने का कॉम्बिनेशन शरीर में कैल्शियम की मात्रा को और भी बढ़ाता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
राजगिरा का खीर: राजगिरा भी कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है। इसमें कैल्शियम के साथ आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और प्रोटीन जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। ये पोषक तत्व बोन डेंसिटी को बेहतर करने में मदद करते हैं।
4/5Image Source : MAGNIFIC
गोंद और बादाम का लड्डू: अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों का दर्द कम करने के लिए डाइट में गोंद और बादाम का लड्डू शामिल करें। डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे के मुताबिक, गोंद और बादाम में मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि एक साथ ज़्यादा न खाएं।
5/5Image Source : MAGNIFIC
तिलगुड़ की चिक्की: तिल भी कैल्शियम से भरपूर होता है जो आपके जोड़ों के लिए बेहद फायदेमंद है। डॉक्टर सलाह देती हैं कि तिलगुड़ बनाने के लिए गुड़ का कम इस्तेमाल कर के आप इसका सेवन कर सकते हैं।