करवाचौथ पर पहने ये खूबसूरत नोज पिन, त्योहार पर बढ़ जाएगी चेहरे की चमक
करवाचौथ पर पहने ये खूबसूरत नोज पिन, त्योहार पर बढ़ जाएगी चेहरे की चमक
करवाचौथ पर खूबसूरत लुक पाना है या कुछ अलग दिखना है तो इस बार नोज पिन यानि नथ के साथ अपने लुक को बदल सकते हैं। आजकल ऐसी नथ भी आने लगी हैं जिसमें आपको नाक छिदने की भी जरूरत नहीं होगी। देखिए खूबसूरत नोज पिन डिजाइन।
Published : Oct 23, 2026 08:49 am IST, Updated : Oct 23, 2026 08:49 am IST
1/6Image Source : Insta: @bridestodayin
सोलह श्रृंगार में नोज पिन यानि लौंग और नथ को भी शामिल किया जाता है। करवाचौथ पर लुक को थोड़ा बदलना चाहते हैं तो इस तरह की खूबसूरत नोज पिन के डिजाइन पहन सकती हैं।
2/6Image Source : Insta: @bridestodayin
साड़ी पर मराठी नथ आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की तरह आप साड़ी से मैचिंग कलर वाली नोज पिन ले सकती हैं। या शरवरी वाघ मल्टी कलर पर्ल नथ भी पहन सकती हैं।
3/6Image Source : Insta: @bridestodayin
जेनेलिया साड़ी के साथ अक्सर ट्रेडिशनल लुक के लिए नथ पहनती हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। अगर आपको भी अपने लुक को बदलना है तो श्रद्धा कपूर और जेनेलिया जैसी नोज पिन इस बार ट्राई करें।
4/6Image Source : Insta: @bridestodayin
सिर्फ मराठी नथ ही नहीं बल्कि राजस्थानी लुक में भी नथ खूबसूरत लगती हैं। जिन लोगों की नाक में पियरसिंग नहीं हो रखी है वो बाली जैसी नोज रिंग पहन सकती हैं। इस बस ऊपर से पहनना होता है। साड़ी पर ऐसा लुक खूब जमेगा।
5/6Image Source : Insta: @bridestodayin
सिर्फ साड़ी ही नहीं सूट पर भी नोज रिंग अच्छी लगती हैं। अगर आप रोज में नोज रिंग नहीं पहनती हैं तो आपको कभी-कभी किसी ट्रेडिशन ड्रेस पर त्योहार पर इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे आपका पूरा लुक ही बदल जाएगा।
6/6Image Source : Insta: @bridestodayin
आजकल स्टोन, पर्ल और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी में भी एक से एक खूबसूरत डिजाइन मिल जाएंगे। इस तरह के ट्रेंडी डिजाइन जींस, कुर्ता और सूट पर भी खूबसूरत लगते हैं। आप इन्हें कैजुअल आउटफिट पर भी कैरी कर सकते हैं