1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भूकंप से तिब्बत में 18 मौतें, आज सुबह सुबह चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में हिली धरती, जानें क्या रही तीव्रता

भूकंप से तिब्बत में 18 मौतें, आज सुबह सुबह चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में हिली धरती, जानें क्या रही तीव्रता

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Oct 23, 2026 07:54 am IST,  Updated : Oct 23, 2026 08:21 am IST

गुरुवार को तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में अबतक मृतकों की संख्या 18 पहुंच गई है। वहीं आज सुबह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानें कितनी थी तीव्रता?

सुबह सुबह तीन देशों में आया भूकंप- India TV Hindi
सुबह सुबह तीन देशों में आया भूकंप

चीन और पाकिस्‍तान के साथ ही अफगानिस्‍तान में आज यानी शुक्रवार 23 अक्‍टूबर 2026 की सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तीनों देशों में सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.1, 4.4 और 4.9 मापी गई। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार 22 अक्‍टूबर को तिब्‍बत में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे और इसकी तीव्रता 7.0 मापी गई थी। इस आपदा में अब तक तिब्‍बत में 18 लोगों की मौत की खबर है और भूकंप से प्रभावित इलाकों में घर-मकान को भी व्‍यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।

तिब्बत में आए भूकंप का देखें वीडियो



तीन देशों में सुबह सुबह कांपी धरती

  • नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान में सुबह 5.54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया।
    भूकंप की तीव्रता
    Image Source : NCSभूकंप की तीव्रता
  • पाकिस्तान में सुबह 4:56 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया।
    भूकंप की तीव्रता
    Image Source : NCSभूकंप की तीव्रता
  • चीन में सुबह 6.05 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया।
    भूकंप की तीव्रता
    Image Source : NCSभूकंप की तीव्रता

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके से तबाही

गुरुवार को चीन के दूर-दराज के तिब्बत इलाके में 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (US Geological Survey) के अनुसार, यह भूकंप रात 10:33 बजे (1433 GMT) आया। इसका केंद्र नाग्कू (Nagqu) से लगभग 190 किलोमीटर (120 मील) पूर्व-उत्तर-पूर्व में और क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा से 390 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में एक पहाड़ी इलाके में था। चीन सेंट्रल टेलीविजन (CCTV) ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि 46 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। इसके अलावा, 339 घर ढह गए या क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

चीनी मीडिया एजेंसी ने दी अहम जानकारी
 चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप की वजह कुछ हिस्सों में संचार व्यवस्था ठप हो गई है और एहतियातन इस क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों को रोकने के लिए आपात कदम उठाए हैं। भूकंप के बाद चट्टानें खिसकने से नेशनल हाईवे 317 का एक हिस्सा भी बंद कर दिया गया है। शिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप प्रभावित क्षेत्र में अगले तीन दिनों के दौरान रुक-रुककर बर्फबारी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:
तिब्बत में धरती कांपी, 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मचा हड़कंप, 173 KM गहराई में था केंद्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।