बुढ़ापे तक लिवर रहेगा मज़बूत, बस डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
बुढ़ापे तक लिवर रहेगा मज़बूत, बस डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। आज के समय में फैटी लिवर होना एक आम समस्या है। फैटी लिवर को ठीक करने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन डॉक्टर सलीम जैदी ने बता रहे हैं कि डाइट में ये 5 चीजें शामिल करने से लिवर बुढ़ापे तक मजबूत रहता है।
Published : Oct 22, 2026 08:33 pm IST, Updated : Oct 22, 2026 08:33 pm IST
1/5Image Source : magnific
लहसुन: लहसुन में सल्फर यौगिक होते हैं जो लिवर के एंजाइम्स को एक्टिवेट करते हैं। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में लिवर की बहुत मदद करता है। रोजाना सुबह खाली पेट कच्ची लहसुन की 1-2 कलियां गुनगुने पानी के साथ चबाना फायदेमंद माना जाता है।
2/5Image Source : magnific
दही और छाछ: दही और छाछ भी फैटी लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे आप खाना खाते वक्त लें। इस बात का ध्यान रखें कि दही घर का जमा हो।
3/5Image Source : magnific
हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, पत्तागोभी, ब्रोकली और फूलगोभी जैसी सब्जियों में क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये रक्त को शुद्ध करती हैं और लिवर पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करती हैं। इन्हें सलाद, सूप या हल्की भाप में पकाकर अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
4/5Image Source : magnific
हल्दी: हल्दी में 'कर्क्यूमिन' नामक तत्व पाया जाता है, जिसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और फैटी लिवर की समस्या को रोकने में मदद करता है।
5/5Image Source : magnific
कॉफी: फैटी लिवर वाले मरीजों के लिए कॉफी भी बेहद फायदेमंद है। ब्लैक कॉफी पीने से लिवर से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।