1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सोफे पर जमी धूल और दाग आसानी से होंगे गायब, बस इन घरेलू नुस्खे से करें क्लीन

सोफे पर जमी धूल और दाग आसानी से होंगे गायब, बस इन घरेलू नुस्खे से करें क्लीन

 Written By: Ritu Raj
 Published : Sep 30, 2026 05:16 pm IST,  Updated : Sep 30, 2026 05:16 pm IST

सोफा हम सभी के घर की रौनत बढ़ाता है। लेकिन जब ये गंदे हो जाते हैं तो घर की खूबसूरती भी बिगड़ जाती है। कई बार इसपर जमी धूल, गंदगी पूरे घर के लुक को खराब कर देती है। लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इसे आसानी से क्लीन कर सकते हैं।

home remedies to clean sofa set- India TV Hindi
सोफे पर जमी धूल और दाग आसानी से होंगे गायब, बस इन घरेलू नुस्खे से करें क्लीन Image Source : MAGNIFIC

घर की खूबसूरती बढ़ाने में सोफा बड़ी भूमिका निभाता है। यही वजह है कि आपको हर घर के हॉल में सोफा लगा मिल जाएगा। रोजाना के इस्तेमाल, बच्चों की हरकतों या खान-पान की वजह से इस पर धूल, मिट्टी और जिद्दी दाग लग जाते हैं। गंदा सोफे न सिर्फ घर की रौनक कम करता है, बल्कि मेहमानों के सामने शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। अगर आप भी अपने सोफे को बिना महंगे ड्राई क्लीनिंग खर्च के चमकाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां जान लें सोफा को साफ करने का आसान घरेलू तरीका।

1. बेकिंग सोडा और वैक्यूम क्लीनर 

कपड़े वाले सोफे से धूल और सीलन की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले सोफे पर अच्छी तरह बेकिंग सोडा छिड़क दें और इसे 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद वैक्यूम क्लीनर की मदद से सोफे को अच्छी तरह साफ कर लें। बेकिंग सोडा सोफे की गहराई में जमी धूल और बदबू को आसानी से खींच लेता है।

2. सिरका और डिशवॉश लिक्विड 
चाय, कॉफी या खाने के गिरे हुए दाग सोफा की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। ऐसे में इन्हें हटाने के लिए आप लिक्विड सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में एक कप गुनगुना पानी, एक चम्मच सफेद सिरका और कुछ बूंदें लिक्विड डिश सोप की मिलाएं। इसे दाग वाली जगह पर स्प्रे करें और एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछ लें।

3. नींबू और नमक का करें इस्तेमाल
अगर सोफे पर पीलापन जम गया है,तो नींबू और नमक का यह नुस्खा बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए फ्रेश नींबू के रस में थोड़ा सा नमक मिलाएं। इस मिश्रण को दाग पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी में भीगे स्पंज से उस हिस्से को साफ करें। दाग आसानी से हट जाएंगे। 

4. लेदर सोफे के लिए सिरका और ऑलिव ऑयल
अगर आपका सोफा लेदर का है, तो उस पर पानी का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसे क्लीन करने के लिए आप सिरका और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कप सिरके में आधा कप ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे एक मुलायम कपड़े पर लेकर लेदर सोफे पर हल्के हाथों से पोंछें। इससे सोफे की चमक लौट आएगी और वह फटेगा भी नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।