1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. दिवाली पर जयपुर में बिक रही 'स्वर्ण मिठाई', 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश; Photos

दिवाली पर जयपुर में बिक रही 'स्वर्ण मिठाई', 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश; Photos

दिवाली के मौके पर जयपुर में लग्जरी गिफ्ट बॉक्स में सजाकर रखी गई 'स्वर्ण मिठाई' अपने शाही अंदाज और कीमत को लेकर चर्चा में है। इसकी कीमत जानकर मिठाई प्रेमी भी हैरान हैं।

Written By: Khushbu Rawal
Published : Nov 04, 2026 08:59 pm IST,  Updated : Nov 04, 2026 08:59 pm IST
दिवाली के त्योहार से ठीक पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर में लग्जरी मिठाइयों का बाजार गर्मा गया है। यहां अब आम मिठाइयां नहीं, बल्कि 24 कैरेट खाने योग्य सोने की परत चढ़ी ‘स्वर्ण मिठाई’ बिक रही है।
1/8 Image Source : pti
दिवाली के त्योहार से ठीक पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर में लग्जरी मिठाइयों का बाजार गर्मा गया है। यहां अब आम मिठाइयां नहीं, बल्कि 24 कैरेट खाने योग्य सोने की परत चढ़ी ‘स्वर्ण मिठाई’ बिक रही है।
इस अल्ट्रा-प्रीमियम मिठाई का एक पीस खरीदने के लिए आपको 1,111 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। जयपुर के कई हाई-एंड स्वीट शॉप्स और लग्जरी गिफ्ट आउटलेट्स में ये खास मिठाइयां खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स में सजाकर रखी गई हैं।
2/8 Image Source : pti
इस अल्ट्रा-प्रीमियम मिठाई का एक पीस खरीदने के लिए आपको 1,111 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। जयपुर के कई हाई-एंड स्वीट शॉप्स और लग्जरी गिफ्ट आउटलेट्स में ये खास मिठाइयां खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स में सजाकर रखी गई हैं।
सुनहरी चमक वाली ये मिठाइयां देखने में ही इतनी आकर्षक हैं कि लोग उन्हें देखकर रुक जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि दिवाली पर रिश्तेदारों और खास लोगों को देने के लिए इनकी डिमांड काफी बढ़ गई है।
3/8 Image Source : pti
सुनहरी चमक वाली ये मिठाइयां देखने में ही इतनी आकर्षक हैं कि लोग उन्हें देखकर रुक जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि दिवाली पर रिश्तेदारों और खास लोगों को देने के लिए इनकी डिमांड काफी बढ़ गई है।
मिठाई प्रेमी इनकी कीमत सुनकर हैरान रह जा रहे हैं। एक पीस के लिए 1111 रुपये चुकाना आम आदमी के बजट से बाहर जरूर है, लेकिन अमीर वर्ग और कॉरपोरेट गिफ्टिंग के लिए ये मिठाइयां पसंद की जा रही हैं।
4/8 Image Source : magnific
मिठाई प्रेमी इनकी कीमत सुनकर हैरान रह जा रहे हैं। एक पीस के लिए 1111 रुपये चुकाना आम आदमी के बजट से बाहर जरूर है, लेकिन अमीर वर्ग और कॉरपोरेट गिफ्टिंग के लिए ये मिठाइयां पसंद की जा रही हैं।
दुकानदारों के मुताबिक, सोने की परत पूरी तरह खाने योग्य (एडिबल गोल्ड) है और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित मानी जाती है।
5/8 Image Source : magnific
दुकानदारों के मुताबिक, सोने की परत पूरी तरह खाने योग्य (एडिबल गोल्ड) है और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित मानी जाती है।
सूरत में सोने की परत वाली 'घारी' मिठाइयां 9000 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची जा रही हैं। सुरती घारी गुजरात के सूरत शहर की 100 साल से भी ज्यादा पुरानी और बेहद प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई है।
6/8 Image Source : pti
सूरत में सोने की परत वाली 'घारी' मिठाइयां 9000 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची जा रही हैं। सुरती घारी गुजरात के सूरत शहर की 100 साल से भी ज्यादा पुरानी और बेहद प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई है।
एक पीस के लिए इतनी कीमत चुकाना आम आदमी के बजट से बाहर जरूर है, लेकिन अमीर वर्ग और कॉरपोरेट गिफ्टिंग के लिए ये मिठाइयां पसंद की जा रही हैं।
7/8 Image Source : pexels
एक पीस के लिए इतनी कीमत चुकाना आम आदमी के बजट से बाहर जरूर है, लेकिन अमीर वर्ग और कॉरपोरेट गिफ्टिंग के लिए ये मिठाइयां पसंद की जा रही हैं।
दुकानदारों के मुताबिक, सोने की परत पूरी तरह खाने योग्य (एडिबल गोल्ड) है और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित मानी जाती है।
8/8 Image Source : pexels

Advertisement