1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को रौंदते हुए सुपर-8 में बनाई जगह, रचिन और फिलिप्स ने जड़े अर्धशतक

NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को रौंदते हुए सुपर-8 में बनाई जगह, रचिन और फिलिप्स ने जड़े अर्धशतक

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 17, 2026 10:41 am IST,  Updated : Feb 17, 2026 02:59 pm IST

NZ vs CAN T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मैच में न्यूजीलैंड और कनाडा का आमना-सामना हुआ। पहली बार दोनों टीमों के बीच T20I मुकाबला खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने बाजी मार ली।

न्यूजीलैंड बनाम कनाडा- India TV Hindi
न्यूजीलैंड बनाम कनाडा Image Source : AFP

NZ vs CAN, T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से धूल चटाई। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सुपर-8 का टिकट हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की जीत में रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स का अहम योगदान रहा। दोनों ने शानदार अर्धशतक जड़े और नाबाद लौटे। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए अहम मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने स्कोरबोर्ड पर 173 रन ठोक दिए हैं। सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने शानदार शतक ठोका। कीवी गेंदबाज कनाडा के सिर्फ 4 विकेट ही चटका सके। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 174 रनों का लक्ष्य 15.1 ओवर में हासिल कर लिया। 

प्लेइंग इलेवन

 न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

कनाडा (प्लेइंग XI): युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोवा (विकेट कीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलीगर, जसकरण सिंह, अंश पटेल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल