Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौन हैं 19 साल के युवराज सामरा, T20 WC में शतक जड़ मचाई सनसनी, युवराज सिंह से है खास कनेक्शन

कौन हैं 19 साल के युवराज सामरा, T20 WC में शतक जड़ मचाई सनसनी, युवराज सिंह से है खास कनेक्शन

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Feb 17, 2026 01:45 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 01:45 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने कमाल कर दिया। सामरा T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।

Yuvraj Samra and Yuvraj Singh- India TV Hindi
Image Source : AFP युवराज सामरा और युवराज सिंह

Who is Yuvraj Samra: T20 वर्ल्ड कप 2026 में 19 साल के युवा बल्लेबाज ने शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। ये युवा बल्लेबाज कनाडा के ओपनर युवराज सामरा हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर टूर्नामेंट में सनसनी मचा दी है। भारत के दिग्गज युवराज सिंह की तरह युवराज सामरा ने आक्रामक अंदाज में सैकड़ा जड़ा और कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए। वह T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एसोसिएट नेशन की ओर से शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 65 गेंदों पर 110 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के निकले। 

चेन्नई में युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शानदार शतक जड़ा। इस शतकीय पारी के दम पर युवराज 19 साल और 141 दिन की उम्र में T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले वह टूर्नामेंट में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन इस अहम मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

कौन हैं 19 साल के युवराज सामरा?

युवराज सामरा ने 17 साल की उम्र में कनाडा के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह 15 गेंदों में अर्धशतक लगाने का नेशनल रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। वह सीधे बल्ले से लंबे छक्के लगाने की काबिलियत रखते हैं। अब तक वह 8 ODI और 19 T20I मैच खेल चुके हैं। T20 फॉर्मेट में उन्होंने 569 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 161 से ज्यादा का है।

युवराज सामरा का भारत के दिग्गज युवराज सिंह से खास रिश्ता है। उनके पिता बलजीत समरा ने उनका नाम युवराज सिंह के नाम पर रखा था। 2007 में युवराज सिंह के ऐतिहासिक 12 गेंदों में अर्धशतक देखने के बाद उन्होंने सपना देखा कि उनका बेटा भी वैसा ही बल्लेबाज बने। समरा युवराज से कई बार मिल चुकें हैं। हालांकि, सामरा खुद कहते हैं कि वह अपने आइडल युवराज सिंह से प्रेरित हैं, लेकिन अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। घर पर पढ़ाई और हफ्ते में 500 गेंदों का अभ्यास करने से लेकर वर्ल्ड कप के मंच तक का उनका सफर प्रेरणादायक रहा है। वह भविष्य में इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का सपना भी देखते हैं।

यह भी पढ़ें:

इंग्लिश क्रिकेटर ने 29 साल की उम्र में रिटायरमेंट का किया ऐलान, क्रिकेट जगत हैरान

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement