1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'गुस्सा छोड़ दो भाई'- सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप के लिए रील बनाकर भेजा मैसेज, VIDEO हो गया वायरल

'गुस्सा छोड़ दो भाई'- सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप के लिए रील बनाकर भेजा मैसेज, VIDEO हो गया वायरल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 16, 2026 08:50 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 08:52 pm IST

Suryakumar Yadav Reel: सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद कुलदीप यादव पर गुस्सा करते हुए नजर आए थे। इस मैच में कुलदीप यादव ने फील्डिंग के दौरान कैच छोड़ा था।

Suryakumar yadav & Kuldeep Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव & कुलदीप यादव Image Source : X/SCREENGRAB

Suryakumar Yadav Reel: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज की। यह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की आठवीं जीत थी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई करने में कामयाब रही। इस मैच में भले ही टीम इंडिया को जीत मिली हो लेकिन मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ियों से कुछ गलतियां भी हुई जिसे देखकर सूर्यकुमार यादव नाराज नजर आए।

मैच के दौरान मैदान पर हुई थी बहस

उस्मान तार‍िक पाकिस्तानी टीम की ओर से आउट होने वाले आख‍िरी बल्लेबाज रहे। उनको हार्द‍िक पंड्या ने आउट किया। लेकिन इस आखिरी विकेट गिरने के बाद हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच थोड़ी तीखी बातचीत हुई। वीडियो में इशारों-इशारों में कुछ बात होती दिखी, जबकि यह सब देख त‍िलक वर्मा टेंशन में द‍िखे। वहीं र‍िंकू सिंह माहौल शांत कराने की कोशिश की। इस मामले को देखने के तुरंत बाद फैंस के मन में ये सवाल उठा कि क्या भारतीय टीम में कुछ गड़बड़ है।

सूर्यकुमार यादव ने शेयर किया रील

16 फरवरी की शाम को कप्तान सूर्या ने एक वीड‍ियो शेयर किया और लिखा-गुस्सा छोड़ दो भाई। इसमें वह कुलदीप के पास जाकर उन्हें गले लगाते दिखे। फैन्स ने इसे ड्रेस‍िंग रूम बॉन्ड‍िंग बताया और फैंस जो अटकलें लगा रहे थे उसे सूर्या ने इस रील को शेयर करके खत्म कर दिया। पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया कोलंबो से भारत लौट चुकी है और अब उनका अगला मैच नीदरलैंड्स से होगा।

कुलदीप ने छोड़ा था बाउंड्री लाइन पर कैच

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव ने बाउंड्री लाइन पर हार्दिक पांड्या की गेंद पर उस्मान तारिक का कैच छोड़ा था। उनकी इस खराब फील्डिंग को देखकर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव काफी गुस्से में नजर आए। वहीं मैच खत्म होने के बाद जब सूर्या टीम के प्लेयर से हाथ मिला रहे थे इस दौरान भी वह कुलदीप को डांटते हुए नजर आए। इसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बीच मैच के ठीक एक दिन के बाद सूर्या ने सोशल मीडिया पर रील शेयर किया है।

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का सुपर 8 का ये है शेड्यूल, दो टीमों के नाम भी फाइनल, नोट कर लीजिए

IND vs PAK: ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह नहीं, किसे मिला इम्पैक्ट प्लेयर का अवार्ड, सामने आया ड्रेसिंग रूम का VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल