भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला एक बार फिर से टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया। ये मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। वैसे तो इस मैच में सभी प्लेयर्स ने कमाल का खेल दिखाया, लेकिन ईशान किशन की पारी ऐसी थी, जिसने मुकाबला भारत की ओर मोड़ दिया। इसके बाद भी उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर का अवार्ड नहीं मिला। तो ये अवार्ड किसे मिला है। अब टीम इंडिय के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सामने आया है, जिसे बीसीसीआई ने शेयर किया है।
टी20 विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले में भारत ने करीब करीब एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से पीट दिया। इसके साथ ही जहां एक ओर छह अंक लेकर टीम इंडिया ने सुपर 8 में अपनी सीट सुरक्षित कर ली है, वहीं हार के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ी हुई सी नजर आ रही हैं। टीम इस वक्त नेट रन रेट के मामले में यूएसए से भी नीचे चली गई है।
इस मैच मैच की बात करें अभिषेक शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट जल्दी गिर गया था, लेकिन इसके बाद भी ईशान किशन ने हार नहीं मारी। उन्होंने बिल्कुल भी प्रेशर नहीं लिया और धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। जब एक तरफ थोड़ी थोड़ी देर में विकेट गिर रहे थे, तब भी ईशान किशन बल्लेबाजी करते रहे।
ईशान ने 40 बॉल पर 77 रन बनाए। इस दौरान 10 चौके और तीन छक्के उनके बल्ले से आए। यही वो पारी थी, जिसकी वजह से भारतीय टीम इतने बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। लेकिन आखिर में आकर शिवम दुबे ने और चार चांद लगा दिए। शिवम दुबे ने केवल 17 बॉल पर 27 रन ठोक दिए। इसमें तीन चौके और एक छक्का लगाया। दुबे इसी दौरान रन आउट हो गए, नहीं तो वे एक दो छक्के और मारते।
इसके बाद तब टीम इंडिया गेंदबाजी के लिए उतरी तो शिवम दुबे से ओवर तो नहीं कराए गए, लेकिन उन्होंने फील्डिंग में जरूर कमाल किया। उन्होंने दो कैच पकड़कर पाकिस्तान की हालत और पतली कर दी। उन्होंने तिलक वर्मा की बॉल पर शादाब खान का कैच पकड़ा और कुलदीप यादव की बॉल पर मोहम्मद नवाज का भी कैच पकड़कर उनकी पारी का अंतर कर दिया। यही वजह रही कि जब टीम इंडिया मैच जीतकर वापस ड्रेसिंग रूम में पहुंची तो शिवम दुबे को इम्पैक्ट प्लेयर का अवार्ड दिया गया, जिसका वीडियो अब बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें
संपादक की पसंद